हरियाणा का फरीदाबाद जिला देश के रहने लायक 111 शहरों की सूची में 40वें नंबर पर
March 5, 2021
दुष्यंत ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लव जिहाद शब्द रहित बिल का समर्थन करेंगे
March 5, 2021

पानीपत का मौसम:फिर लौटी तेज हवाएं, सुबह के समय 26KM प्रति घंटा रही रफ्तार

पानीपत का मौसम:फिर लौटी तेज हवाएं, सुबह के समय 26KM प्रति घंटा रही रफ्तार, 1 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमानपश्चिमी विक्षोभ के मूव होने के कारण शनिवार रात और रविवार को बदलेगा मौसम
दो दिन राहत के बाद पानीपत में शुक्रवार सुबह फिर से तेज हवाओं का चलना शुरू हुआ। सुबह के समय हवा की रफ्तार 26KM प्रतिघंटा रही। इससे सर्दी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पानीपत में तेज हवाओं ने दो दिन राहत दी थी। शुक्रवार सुबह फिर से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसने सर्दी का अहसास कराया। सर्द हवाओं के बाद भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। जबकि अभी तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी।

शनिवार रात से बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर मूव कर रहा है। इसका आंशिक असर हरियाणा के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार रात और रविवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

गेहूं की फसल के लिए अच्छी नहीं है तापमान में बढ़ोतरी
इस बार फरवरी महीना सामान्य से 5 डिग्री अधिक गर्म रहा। अब गेहूं की फसल में दाना बनना शुरू हो गया है। अभी तक फसल ठीक है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 10 दिनों तक तापमान और बढ़ा तो दाने का आकार पूरी तरह से नहीं बढ़ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES