CSK को चैम्पियन बनाने वाले रंदीव बने बस ड्राइवर:10सालपहले सहवाग को शतक नहीं बनाने दिया था
March 4, 2021
स्विस ओपन में श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत:पहले राउंड में हमवतन समीर को हराया
March 4, 2021

राजस्थान में स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे धोनी को बेकाबू भीड़ ने धक्का मारा, बैरिकेड्स तोड़े

भीड़ के बीच फंसे धोनी को निकाला:राजस्थान में स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे धोनी को बेकाबू भीड़ ने धक्का मारा, बैरिकेड्स तोड़े; पुलिस ने लाठीचार्ज कियाजैन समाज के व्यापारी ने जालौर में बनवाया है दो करोड़ की लागत से स्कूल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्थान के जालोर जिले में एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने के लिए जुटी भीड़ बेकाबू हो गई और तोड़फोड़ करने लगी। लोगों ने टेंट फाड़ दिया और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। फीता काटते समय धोनी को जोर का धक्का लगा, जिससे रिबन टूट गया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से धोनी को तुरंत लौटना पड़ा।

बेकाबू होती भीड़ को पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की। लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और माहौल शांत कराया। इसी बीच आयोजक धोनी को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।

धरमचंद जैन और धोनी के बीच पुरानी जान पहचान
जाखल के मूल निवासी धरमचंद जैन का मुंबई और दुबई में कारोबार है। धरमचंद जैन और धोनी के बीच पुरानी जान पहचान है। जैन ने अपने गांव में अपनी मां की याद में दो करोड़ की लागत से सरकारी स्कूल का नए सिरे से निर्माण कराया। इस स्कूल का नामकरण भी उनकी मां के नाम पर संघवी तीजाबेन मिश्रीमलजी कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किया गया। इस नए भवन के उद्घाटन के लिए जैन ने धोनी को गांव बुलाया।

धोनी ने 15 अगस्त को संन्यास लिया
धोनी ने पिछले साल ही 15 अगस्त की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।

धोनी ने 2 वर्ल्ड कप जिताए, एक बार चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती
धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की। इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वे दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES