आर्मी में महिलाओं को स्थाई कमीशन:फैसला एक साल बाद भी लागू नहीं,
March 4, 2021
25 मार्च को बांग्लादेश जा सकते हैं मोदी, मई में पुर्तगाल और जून में G7 में हिस्सा लेने ब्रिटेन जाएंगे
March 4, 2021

जलगांव में पुलिसवालों पर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों से स्ट्रिप डांस कराने का आरोप,

महाराष्ट्र में खाकी शर्मसार:जलगांव में पुलिसवालों पर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों से स्ट्रिप डांस कराने का आरोप, गृह मंत्री ने जांच के आदेश दिएमहाराष्ट्र में खाकी वर्दी पर गंभीर आरोप लगा है। यहां जलगांव के एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में पुलिसवालों पर छात्राओं को कपड़े उतारकर नाचने के लिए मजबूर करने का आरोप है। यह मामला गुरुवार को विधानसभा में भी उठा, जिसके बाद गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। अगले दो दिन में कमेटी इसकी जांच कर शुरुआती रिपोर्ट देगी।

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 मार्च की है। इस दिन कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दूसरे लोग जांच के नाम पर हॉस्टल में दाखिल हुए थे। इन्हीं लोगों ने लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उनसे जबरदस्ती डांस कराया। जिन लड़कियों ने इनकार किया, उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

लड़कियों ने खिड़की से बताए हालात
सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज पिंजारी ने बताया कि महिला और बालकल्याण विभाग के हॉस्टल में बेसहारा, प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं और लड़कियों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। यहां कुछ अनैतिक काम होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद NGO की टीम वहां पहुंची थी। जब सोशल वर्कर्स को हॉस्टल के अंदर नहीं जाने दिया गया, तो हॉस्टल में रहनेवाली लड़कियों ने खिड़की से पूरी घटना बताई।

भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
एक सामाजिक संगठन ने मंगलवार को इस मामले में DM अभिजीत राऊत से शिकायत की थी। सबूत के तौर पर इस घटना का वीडियो भी पेश किया था। गुरुवार को विधानसभा में मामला उठने पर BJP नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमारे राज्य में महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी हो रही हो, तो इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है, और यही वह समय है जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

NCP नेता ने राष्ट्रपति शासन की मांग को धमकी बताया
विधानसभा में मुनगंटीवार के बयान को मंत्री नवाब मलिक ने आपत्तिजनक बताते हुए इसे सदन की कार्रवाई से निकालने की मांग की। इसके बाद विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष ने बयान को जांचने का आदेश दिया है। मलिक ने मुनगंटीवार से कहा, आप हमें राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी मत दीजिए यह लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार है। सरकार अपने संख्या बल से चलती है इस तरह धमकी देना गलत है।’ इस पर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बर्खास्त करने की मांग करना सदस्यों का अधिकार है।

मनसे ने कहा पुलिसवालों को सस्पेंड नहीं किया तो हम सजा देंगे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की नेता रूपाली पाटील ने फेसबुक पर विरोध करते हुए लिखा कि इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर और अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें नौकरी से निलंबित किया जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मनसे स्टाइल में इन अधिकारियों को निर्वस्त्र करके सजा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES