मां के लिए ब्लड ढूंढने में देर हुई तो दोस्तों के साथ मिलकर बनाया ब्लड डोनेशन ग्रुप
March 2, 2021
पुलिस में भर्ती हो रहे किन्नरों की कहानी:घरवालों ने छोड़ा तो भीख मांगकर गुजारा किया,
March 2, 2021

UP के हाथरस में मर्डर:बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या

UP के हाथरस में मर्डर:बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा थाउत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक अमरीश (52) के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल थी। सोमवार को अमरीश की बेटी और आरोपी गौरव की पत्नी-मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। इन महिलाओं में झगड़ा हो गया।

शाम को अमरीश अपने खेत पर आलू की खुदाई करा रहे थे। उनकी पत्नी बेटी के साथ खाना देने के लिए खेत पर आईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और अमरीश पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें इलाज के लिए हाथरस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2018 में दर्ज कराया था छेड़छाड़ का केस
एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक, अमरीश ने 16 जुलाई 2018 को गांव के ही गौरव शर्मा के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में गौरव 15 दिन तक जेल में रहा था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह अमरीश पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES