बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम ने की बैठक:सख्त कदम उठाने की तैयारी, मास्क न लगाने पर लगेगा जुर्माना
March 2, 2021
कृषि बिल का विरोध:किसानों का मंत्री की कोठी में घुसने का प्रयास, बैरिकेड्स तोड़े
March 2, 2021

हरियाणा के पूर्व CM का दावा:सिरसा में पार्टी वर्कर्स की बैठक में बोले OP चौटालागिर जाएगी गठबंधन सरकार

हरियाणा के पूर्व CM का दावा:सिरसा में पार्टी वर्कर्स की बैठक में बोले OP चौटाला- जल्द गिर जाएगी गठबंधन सरकारइनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही गिर जाएगी और मध्यावधि चुनाव होंगे। 2024 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसीलिए सभी इनेलो कार्यकर्ता एकजुट होकर रूठों को मनाएं और भटकी हुई पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सोमवार को सिरसा रोड स्थित ताऊ देवी लाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐलनाबाद में 3 मार्च को होने वाली जनसभा के लिए निमंत्रण भी दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जात-पात, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर 36 बिरादरी के लोग इकट्ठे होकर कृषि आंदोलन के माध्यम से इन तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

इनेलो पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमारा तो एक ही लक्ष्य है कि चौधरी देवी लाल के सपनों को साकार करना। उन्होंने कहा कि इनेलो रूपी पौधा चौधरी देवी लाल का ही लगाया हुआ है। जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून से सींचा है। मगर बदकिस्मती ये रही की आपकी मेहनत का जब फल मिलना शुरू हुआ तो कुछ लुटेरे उस फल को लूट ले गए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों का आंदोलन जन-आंदोलन बन चुका है। जन आंदोलन को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। जो सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर देती है, जनता भी उस सरकार को सत्ता से बाहर कर देती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने ही बुजुर्गों के सम्मान के लिए वृद्धावस्था पैंशन शुरू की थी ताकि उसे आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बुजुर्गों को पैंशन बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES