NASA के मिशन मंगल से जुड़े एक और भारतीय:पर्सीवरेंस रोवर कंट्रोल कर रहे भारतीय प्रोफेसर
March 2, 2021
अमेरिका में बाइडेन सरकार भी गूगल-फेसबुक जैसी टेक कंपनियों का समर्थन नहीं करती
March 2, 2021

निकोलस सरकोजी को 3 साल की सजा, जज से इलेक्शन कैंपेन केस में जानकारी मांगी

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को जेल:निकोलस सरकोजी को 3 साल की सजा, जज से इलेक्शन कैंपेन केस में जानकारी मांगी और बदले में बड़ी पोस्ट ऑफर की थीफ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनके दो सहयाेगियों को भ्रष्‍टाचार के मामले में तीन साल की सजा हुई है। सरकोजी पर जज को रिश्वत देने का आरोप है। हालांकि, तीन साल की सजा में से दो साल की सजा सस्पेंड रहेगी। ऐसे में उन्हें एक साल ही जेल में गुजारने होंगे। पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी। उन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के आरोप हैं।

सरकोजी के वकील और उनके पुराने दोस्त थिएरी हरजोग और रिटायर्ड मजिस्ट्रेट गिलबर्ट एजिबर्ट ने भी खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। इन्हें भी तीन साल की सजा सुनाई गई है। सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ब्लैक मनी के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और केस का सामना करेंगे।

2007 से 12 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे
निकोलस सरकोजी 2007 से 12 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे। 66 साल के सरकोजी पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2014 में एक सीनियर मजिस्ट्रेट से जानकारी के बदले रिश्वत देने की कोशिश की थी। दरअसल, सरकोजी के खिलाफ इलेक्शन कैंपेन में नियम से ज्यादा पैसा खर्च करने का आरोप था। उन्होंने इस मामले की सुनवाई कर रहे जज से कुछ जानकारी मांगी थी और इसके एवज में उन्हें बड़ी पोस्ट का ऑफर दिया था।

दूसरे पूर्व राष्ट्रपति को मिली सजा
सरकोजी फ्रांस के दूसरे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिली है। इससे पहले 2011 में पूर्व राष्ट्रपति जाक चिरक को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो साल की सजा हुई थी। हालांकि, चिरक जिस समय पेरिस के मेयर थे, तब उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

सरकोजी की पर्सनल लाइफ भी रही विवादित
सरकोजी अपनी लाइफ स्‍टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे। साल 2007 में सरकोजी फ्रांस के राष्‍ट्रपति बने थे। उन्‍होंने दो शादियां की थीं और उनकी पहली शादी 23 सितंबर 1982 को मैरी डॉमनिक कूलियोली से हुई थी। 1996 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद सरकोजी की मुलाकात एक पूर्व मॉडल और पब्लिक रिलेशंस एग्जिक्‍यूटिव रहीं सेसलिया सिग्‍नार से हुई। सेसलिया ने साल 1988 में सरकोजी से शादी करने के लिए अपने पति को छोड़ दिया।
साल 1996 में सरकोजी ने पहली शादी से तलाक के बाद सेसलिया से शादी कर ली। 23 अप्रैल 1997 को सरकोजी और सेसलिया एक बेटे लुईस के माता-पिता बने। नवंबर 2007 को जब सरकोजी और कार्ला ब्रूनी की मुलाकात हुई थी तो उस समय पूर्व राष्‍ट्रपति की उम्र 50 साल तो कार्ला ब्रूनी की उम्र 39 साल थी।11 साल उम्र में बड़े सरकोजी से कार्ला ब्रूनी ने 2 फरवरी 2008 को शादी कर ली थी। ब्रूनी और सरकोजी की शादी आधिकारिक राष्‍ट्रपति निवास एलेसी पैलेस में हुई थी। ब्रूनी इटैलीयन मूल की हैं और मॉडल होने के अलावा फ्रेंच सिंगर और सॉन्‍ग राइटर भी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES