मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता:मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र के बाद संभव, पंचायत चुनावों में अभी समय,
March 1, 2021
जींद में दिल्ली कोर्ट की भर्ती का पेपर साॅल्व करते कैग के ऑडिटर समेत तीन गिरफ्तार
March 1, 2021

बेवफाई लील गई तीन जान:बोहर में पति के अफेयर से आहत महिला ने दोबेटियां संग जहर खाकर दे दी जान

बेवफाई लील गई तीन जान:बोहर में पति के अफेयर से आहत महिला ने दो बेटियां संग जहर खाकर दे दी जानगांव बोहर में पति की बेवफाई उसके घर से तीन जिंदगी लील गई। बेवफाई से आहत पत्नी सोनिया ने अपनी 16 साल की बेटी रिया व 12 की बेटी दीया के साथ रविवार को जहर निगम जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने उसके पति राजेश और उसकी प्रेमिका बताई जा रही रोहतक की एक युवती पर केस दर्ज किया है। युवती रोहतक में एक एकेडमी में शिक्षिका है। राजेश शुगर मिल में टरबाइन अटेंडेंट है।

पुलिस ने देर शाम आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को अभी मृतका सोनिया का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि राजेश एकेडमी में टीचर युवती के साथ अपने संबंध खत्म नहीं कर रहा था। इस वजह से घर में कलह रहती थी। कुछ दिन पहले राजेश की बड़ी बेटी रिया ने अपने पिता की प्रेमिका के साथ बहस की थी।

इसी बात पर नाराज होकर राजेश ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़ा दी। इससे रिया की मां सोनिया काफी आहत थी। रविवार दोपहर बाद सोनिया, रिया और दीया को गंभीर हालत में पहले शहर के एक निजी अस्पताल और बाद में पीजीआई लाया गया था। वहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बोहर में तीन मौत की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पीजीआई और अर्बन एस्टेट थाना पहुंचे।

आरोप- विरोध करने पर पिता ने 11वीं में पढ़ने वाली बेटी की पढ़ाई तक छुड़ा दी थी

ननिहाल में गए बेटे को लाने के लिए सोनिया ने किया था फोन

तीन जिंदगी खत्म होने के मामले में एक बड़ी अहम बात पुलिस को पता चली है। मृतका के परिजनों के अनुसार सोनिया का सात वर्षीय बेटा मयंक पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल में गया हुआ है। सोनिया ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने मायके में फोन किया था। इस दौरान परिजनों को कहा था कि वो अपने बेटे को लेने के लिए खुद ही आएगी। मगर सोनिया अपने मायके में बेटे को लेने मायके भापड़ौदा नहीं पहुंची। परिजनों को कुछ घंटे बाद सोनिया और उसकी बेटियों के जहर निगलने के बारे में पता चला।

पिता को सोनिया ने बताया था- राजेश रोज मारपीट करता है

झज्जर के गांव भापड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी बेटी सोनिया की शादी करीब 18 साल पहले बोहर गांव निवासी राजेश के साथ की थी। सोनिया के 3 बच्चे है। इनमें करीब 16 वर्षीय रिया, 12 वर्षीय दिया और 7 वर्षीय मयंक है। शादी के कुछ समय बाद ही सोनिया ने उन्हें बताया था कि राजेश का चरित्र ठीक नहीं है। राजेश के एक एकेडमी की शिक्षिका के साथ अवैध संबंध है। आरोप है कि राजेश सोनिया के साथ आए दिन मारपीट करता था। देवेंद्र के अनुसार सोनिया ने फोन कर बताया था कि राजेश उसके साथ और दोनों बेटियों के साथ मारपीट कर रहा है।

आज होगा तीन शवों का पोस्टमार्टम, बोहर गांव में छाया रहा मातम

गांव बोहर में राजेश के परिवार की अच्छी खासी प्रतिष्ठा है। उसके वैवाहिक जीवन में तनाव को लेकर पास पड़ोस के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। सोनिया के मेलजोल को भी पड़ोसी काफी अच्छा बताते हैं। पूरे गांव में तीन मौत से मातम का माहौल है।पीजीअाई में सोमवार को सोनिया, रिया और दीया के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES