हॉकी स्टार पूनम मलिक की शादी:ओलिंपियन पूनम मलिक की राज्यस्तरीय क्रिकेटर सुनील ख्यालिया से हुई सगाई, शादी 9 मार्च को होगीहॉकी स्टार पूनम मलिक शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। क्रिकेटर सुनील ख्यालिया के साथ रविवार को उनकी सगाई हुई। शादी नौ मार्च को होगी। पूनम दिल्ली में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं। सुनील सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं। सगाई के बाद पूनम बोलीं- यह अरेंज मैरिज है। परिवार के आशीर्वाद से उन्हें मिस्टर राइट मिला है। उमरा स्थित पूनम मलिक के आवास पर दोनों परिवारों ने सादे समारोह में सगाई की रस्मों को पूरा किया। रियो ओलिंपिक 2016 में दमदार खेल दिखाने वाली पूनम मलिक जानी-मानी हॉकी स्टार हैं।