पहली बार 59 दिन में ही खुला जोजिला पास, बर्फबारी के बाद 90 से 150 दिन तक बंद रहता था
March 1, 2021
3 सप्ताह तक फुटबॉल नहीं खेल सकेंगे अभिषेक, रणबीर जैसे सेलेब्स, कोविड के बढ़ते केसों ने लगाई रोक
March 1, 2021

अधीर रंजन चौधरी बोले- हमारा गठबंधन सेकुलर ताकतों के साथ मिलकर TMC और BJP को हराएगा

बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट की रैली:अधीर रंजन चौधरी बोले- हमारा गठबंधन सेकुलर ताकतों के साथ मिलकर TMC और BJP को हराएगाविधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और लेफ्ट रविवार को पश्चिम बंगाल में बड़ी रैली कर रहे हैं। दोनों इस बार मिलकर चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रही इस रैली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह महागठबंधन सेकुलर ताकतों के साथ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को हराएगा।

चौधरी ने कहा कि यहां बड़े पैमाने पर जुटी भीड़ यह साबित करती है कि चुनाव में सिर्फ 2 पार्टियों के बीच मुकाबला नहीं है। BJP और TMC की इच्छा है कि इनसे अलग राज्य में कोई राजनीतिक ताकत न हो। भविष्य में भाजपा या TMC नहीं होगी, केवल महागठबंधन बना रहेगा।

येचुरी बोले- भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी
CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने कहा कि BJP ऐसे कानून लाई है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वे लाखों-करोड़ो रुपए इकट्ठा कर रहे हैं। यह पैसा कौन दे रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कोरोना के नाम पर एक निजी फंड खोल रखा है। वहां भी पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं।

वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं और मोदीजी ने अपने नाम से गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम बना लिया। वे वंशवाद के खिलाफ बोलते हैं और अमित शाह जी के बेटे जय शाह वहां के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

थर्ड फ्रंट पहली बार दिखा रहा ताकत
यह पहला मौका है जब राज्य के हाई वोल्टेज इलेक्शन से पहले थर्ड फ्रंट अपनी ताकत दिखा रहा है। इंडियन सेकुलर फ्रंट भी इस गठबंधन का हिस्सा है। रैली के लिए लेफ्ट और कांग्रेस के समर्थक शनिवार रात से ही ट्रेन और बस के जरिए पहुंचना शुरू हो गए। उनके लिए हावड़ा ओर सियालदह में कैंप खोले गए हैं।

रैली में CPM के स्टेट सेक्रेटरी सूर्यकांत मिश्रा, लेफ्ट फ्रंट चेयरमैन बिमान बोस, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और ISF के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी और दूसरे लीडर शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल भी मौजूद हैं।

तीनों पार्टियों के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं
गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। यही इस गठबंधन की सबसे बड़ी कमी है। लेफ्ट के पास बुद्धदेव भट्‌टाचार्य हैं, लेकिन खराब सेहत की वजह से वे रैली में शामिल नहीं हो रहे हें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं।

वामदल और कांग्रेस पहले ही सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे चुके हैं। नई पार्टी ISF को 30 सीटें दी गई हैं। रैली से पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक राजनीति का विकल्प देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES