जीते रहो:45 पार के गंभीर बीमार लोगों को भी लगेगा टीका, आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा
March 1, 2021
मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता:मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र के बाद संभव, पंचायत चुनावों में अभी समय,
March 1, 2021

जी-23 पर सियासत:विज ने कहा – कांग्रेसियों ने भगवा पगड़ी पहनी, अच्छा लगा,

जी-23 पर सियासत:विज ने कहा – कांग्रेसियों ने भगवा पगड़ी पहनी, अच्छा लगा, : मूर्ति बोले पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को बाहर करोजी-23 पर विज ने ली चुटकी तो कांग्रेसी नेता ने अपनों पर ही साधा निशाना
कांग्रेस के जी-23 सम्मेलन को लेकर हरियाणा में भी सियासी हलचल देखी जा रही है। जहां, गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसियों की चुटकी ली। वहीं, कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने अपने नेताओं पर ही निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को ही पार्टी से बाहर निकालने तक की बात कह दी।

कांग्रेस के जी- 23 नेताओं के भगवा पगड़ी पहनने को लेकर अनिल विट ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ट्वीट में कहा कि जी-23 में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेसी नेताओं ने गांधी टोपी उतार कर भगवा पगड़ी पहन ली यह देखकर अच्छा लग रहा है। जबकि, राहुल गांधी समुद्र में छलांग लगाकर इनके लिए मोती ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। विज ने टिप्पणी करते हुए लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूरी में ढो रहे हैं। विज ने कहा कि ये बखूबी जानते हैं कि कांग्रेस का जहाज पूरी तरह से डूब चुका है, लेकिन इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से हिचकिचाते हैं।

गुलाम नबी आजाद व प्रधानमंत्री की मिलीभगत: मूर्ति

रोहतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद व उनके साथ चंद स्वार्थी कांग्रेस नेता भाजपा व प्रधानमंत्री के इशारे पर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गलत व बेबुनियाद टिप्पणियां कर रहे हैं। यह बात रविवार काे हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने बयान जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि गुलाब नबी आजाद व उनकी पूरी टीम ने आज तक 94 दिन के किसान आंदोलन के संदर्भ में प्रधानमंत्री की कभी आलोचना नहीं की। आजाद की राज्यसभा में रिटायरमेंट पर प्रधानमंत्री ने आंसू बहाए और कहा कि वह गुलाम नबी आजाद को खाली नहीं बैठने देंगे। इस बात से यह सिद्ध होता है कि आजाद व प्रधानमंत्री की पूरी तरह से मिलीभगत है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि जो नेता भाजपा के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाल देना चाहिए। इससे पार्टी के वोटों का ग्राफ भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES