किसानों का विरोध:बीजेपी की मीटिंग लेने पहुंचे शिक्षा मंत्री, किसानों ने दिखाए काले झंडे
February 28, 2021
60 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकेंगे टीका, वैक्सीन लगवाने को कोविन एप पर करना होगा
February 28, 2021

झज्जर में सड़क हादसे में मौत:हरियाणा पुलिस के SPO को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,

झज्जर में सड़क हादसे में मौत:हरियाणा पुलिस के SPO को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, चाय पीने के लिए जा रहे थे, अस्पताल में दम तोड़ाहरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ फ्लाइओवर के पास सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की मौत हो गई। बाइक पर जा रहे अफसर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। वे गश्त पर थे और चाय पीने के लिए जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। टक्कर लगने से बाइक स्लिप हो गई और वे काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में अफसर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव अमादल शाहपुर निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा बेटा अजीत सिंह फौज से सेवानिवृत्त है। रिटायर होने के बाद अजीत सिंह हरियाणा पुलिस में बतौर SPO भर्ती हुआ। वे ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। शुक्रवार को अजीत सिंह नाइट डोमिनेशन ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वह चाय पीने बहादुरगढ़ फ्लाईओवर पर गया।

फ्लाईओवर के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने अजीत की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक अजीत सिंह के पिता ईश्वर सिंह के बयान लिए गए हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES