इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में PM को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड दिया जाएगा
February 28, 2021
विराट पर पूर्व क्रिकेटर की चुटकी:फारुख इंजीनियर ने कहा- इतनी खूबसूरत पत्नी कते हैं
February 28, 2021

इटली ने तीन और क्षेत्रों में प्रतिबंध बढ़ाए, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 7 दिन लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना दुनिया में:इटली ने तीन और क्षेत्रों में प्रतिबंध बढ़ाए, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 7 दिन लॉकडाउन का ऐलानदुनिया में अब तक 11.39 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 25.29 लाख मौतें हो चुकीं, 8.98 करोड़ स्वस्थ
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.91 करोड़ से ज्यादा, अब तक 5.23 लाख लोगों ने गंवाई जान
इटली की सरकार ने पिछले साल के खतरनाक हालात से सबक लेते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है ताकि संक्रमण को नए क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके। इसके लिए तीन क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है और इन्हें ऑरेन्ज जोन घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं दो क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन क्षेत्रों किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और अगर किसी को बाहर निकलना ही है तो उसे लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी लेनी होगी।

ऑकलैंड में 7 दिन का लॉकडाउन पीरिएड
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने नए मामले सामने आने के बाद देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में 7 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। दो हफ्ते पहले भी यहां तीन दिन का लॉकडाउन किया गया था। तब यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को संक्रमित पाया गया था।

अमेरिका में फिर 80 हजार केस

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका रोज मिलने वाले मरीजों के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील के करीब आ गया है। बीते 24 घंटों में अमेरिका में 80,625 नए केस मिले हैं। ब्राजील में यह संख्या 63,908 रही। ब्राजील में 18 फरवरी को कुल मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई थी। अभी यहां 1.4 करोड़ मरीज हैं। यानी पिछले 9 दिन में यहां 4 लाख मरीज बढ़ गए।

अमेरिका में अभी कुल 2.91 करोड़ मरीज हैं। 18 फरवरी को यह संख्या 2.85 करोड़ थी। अमेरिका में इस दौरान 6 लाख मरीज बढ़े। यहां एक महीने पहले तक हर रोज 3 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे थे। ब्राजील में एक दिन में सबसे ज्यादा 87 हजार मरीज इसी साल 7 जनवरी को मिले थे।न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 2 हफ्ते में नए मरीज 32% तक कम हुए हैं। इसकी वजह तेजी से किया जा रहे वैक्सीनेशन को माना जा रहा है। अमेरिका वैक्सीनेशन के मामले में सबसे आगे है। यहां 6.8 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ब्राजील में महज 78 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। इस देश की आबादी 21 करोड़ है।

कुल मरीज 11.35 करोड़ से ज्यादा
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.35 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

सिर्फ 3 देशों में 25 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे
सबसे ज्यादा डेली केस के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद फ्रांस तीसरे नंबर पर है। यही 3 देश हैं, जहां रोज 25 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। फ्रांस में शुक्रवार को कुल 25,207 नए मरीज मिले। यहां यूरोप का सबसे प्रभावित देश है।अपडेट्स

कनाडा ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। यह वैक्सीन 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को दी जाएगी।
इक्वाडोर ने चीनी कंपनी सिनोवैक से 20 लाख वैक्सीन के लिए करार किया है। स्वास्थ्य मंत्री जुआन कार्लोस जेवेरोस शुक्रवार इसकी जानकारी दी।
चिली की राजधानी सेंटियागो में गुरुवार को चीनी वैक्सीन की तीसरी खेप पहुंची। इस दौरान राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा खुद एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
फ्रांस सरकार ने देश में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी कर ली है। हालांकि, इस बार यह नेशनल लेवल पर न होकर रीजनल लेवल पर होगा।
साउथ कोरिया में शनिवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया। लंबी जद्दोजहद के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। यहां एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES