किसके निशाने पर मुकेश अंबानी:विस्फोटक रखने वालों ने एंटीलिया की रेकी की
February 27, 2021
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों को उड़ाने के लिए बम लगा रहे थे नक्सली
February 27, 2021

1,057 पॉइंट फिसलकर 49,981 पर आया सेंसेक्स; एक्सचेंज पर 58% शेयरों में गिरावट

1,057 पॉइंट फिसलकर 49,981 पर आया सेंसेक्स; एक्सचेंज पर 58% शेयरों में गिरावट, BSE का मार्केट कैप भी 2.5 लाख करोड़ घटादुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी फिसल गया। BSE सेंसेक्स 1,057 अंक नीचे 49,981.75 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 49,902.52 को भी छुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4.30% नीचे कारोबार कर रहा है। एक्सचेंज पर रेलटेल का शेयर 11.3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 94 रुपए था, जो 104.6 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

निवेशक बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयर बेच रहे हैं। नतीजतन, निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,247 अंक नीचे 35,301.20 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा और RBL बैंक के शेयरों में 4-4% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 305 अंक नीचे 14,792.35 पर कारोबार कर रहा है।

एक्सचेंज पर 58% शेयरों में गिरावट

BSE पर 2,604 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 953 शेयरों में बढ़त और 1,518 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 2.50 लाख करोड़ रुपए घटकर 203.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.18 लाख करोड़ रुपए था।अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट से दुनियाभर के बाजार फिसले
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 737 अंक नीचे 29,430 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 771 अंक नीचे 29,303 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 2-2% की गिरावट है।

बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर, शेयर बाजार धड़ाम
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 13,119 पर बंद हुआ था। इसी तरह डाओ जोंस 559 अंक और S&P 500 इंडेक्स 96 अंक नीचे बंद हुए।

कल घरेलू बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था
25 फरवरी को BSE सेंसेक्स 257 अंकों की बढ़त के साथ 51,039.31 पर और निफ्टी भी 115 अंक ऊपर 15,097.35 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 188.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 746.57 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

10:01 AM सेंसेक्स 823 अंक नीचे 50,216.23 पर और निफ्टी 226 अंक नीचे 14,870.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:59 AM निफ्टी इंडेक्स 234 अंकों की गिरावट के साथ 14,862 पर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3-3% की गिरावट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES