आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला:युवराज सिंह को हाईकोर्ट से राहत,
February 27, 2021
प्रदेश में कोरोना 157 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 1054 हुएप्रदेश में कोरोना के केसों की संख्या
February 27, 2021

मौसम:17 डिग्री तापमान तक कोई दिक्कत नहीं, बंपर होगा गेहूं का उत्पादन

मौसम:17 डिग्री तापमान तक कोई दिक्कत नहीं, बंपर होगा गेहूं का उत्पादन: डॉ. जीपी सिंहपारे के साथ बढ़ी किसानों की चिंता, कल से राहत के आसार
हरियाणा में लगातार दूसरे दिन गर्मी का प्रकोप रहा। फरवरी में 15 साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है। नारनौल में दिन का तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि हिसार में पारा 32.3 डिग्री रहा। सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक तापमान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि अभी से इतनी गर्मी पड़ने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों की चिंता है कि लगातार इतनी गर्मी नहीं पड़नी चाहिए। जबकि कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।

अभी मौसम ठीक है। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सूबे के उत्तरी इलाकों में कहीं-कहीं 27 फरवरी को बरसात हो सकती है। इससे तापमान कम होने की संभावना बनेगी। फिलहाल रात का तापमान 13.7 डिग्री पर आ गया है। सिरसा में यह 13.7 डिग्री रहा, जबकि भिवानी में 13.6 डिग्री दर्ज किया गया।

नारनौल में 13.0, हिसार में 12.8 डिग्री पारा रहा। यह शुक्रवार को भी बढ़ सकता है। हिमाचल की वादियों में आज कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। यहां पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। गेहूं निदेशालय करनाल के निदेशक डॉ. जीपी सिंह के अनुसार अभी मौसम ठीक है। रात का तापमान 17 डिग्री तक रहे, तो भी गेहूं की फसल को दिक्कत नहीं होगी। एक या दो दिनों में पारा कम होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि अबकी बार न केवल हरियाणा बल्कि समूचे देश में गेहूं का बंपर उत्पादन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES