कोविड 19:प्रदेश में कोरोना 157 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 1054 हुएप्रदेश में कोरोना के केसों की संख्या अब फिर से बढ़ रही है। गुरुवार को प्रदेश में 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सबसे अधिक गुड़गांव में 36, करनाल में 32, अम्बाला में 19, कुरुक्षेत्र में 21, यमुनानगर में सात, पानीपत में चार, सोनीपत में दो, फरीदाबाद और भिवानी में 3-3, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी में 1-1, हिसार में चार, पंचकूला में 15 पॉजिटिव केस आए हैं।
नई दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिला में एक दर्जन से अधिक जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने बिना मास्क चलने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। विज ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि मास्क को लेकर कैंपेन चलाया जाएगा और बिना मॉस्क चलने वालों के चालान काटे जाए।
वहीं, प्रदेश में अभी तक 2 लाख 94 हजार 72 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। गुरुवार को 17 हजार 536 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का टीका लगा।