राजस्थान से मुजफ्फरनगर जा रहा टैंपो झज्जर में खड़े ट्रक से टकराया, कंडक्टर की मौत
February 21, 2021
बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे ट्रेन का सफर कल सेचलनेवाली35जोड़ी ट्रेनों मेंसहारनपुर-ऊनाकामिला ठहराव
February 21, 2021

सख्ती:सीएम फ्लाइंग टीम से ही करने लगे अवैध वसूली, तीन पकड़े यमुना नदी में बनाए अस्थाई रास्ते

सख्ती:सीएम फ्लाइंग टीम से ही करने लगे अवैध वसूली, तीन पकड़ेयमुना नदी में बनाए अस्थाई रास्ते पर चल रही थी अवैध वसूली
उधर, कार्रवाई के बाद लौट रहे सीएम फ्लाइंग के दो कर्मचारी सड़क हादसे में घायल
यमुना नदी के नगली घाट पर बने अस्थाई रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली काे लेकर शनिवार काे सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की। वहां मौजूद लोग टीम की पर्ची काटने लगे। इस पर टीम ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से रसीद बुक व करीब 1900 रुपए की नकदी बरामद की।

मौके से पकड़े गए लोगों की पहचान जोगिंद्र निवासी गुमथला, रजत निवासी संधाली व सतीश निवासी खुखनी के रूप में हुई। तीनों को टीम अपने साथ थाना जठलाना लेकर पहुंची। मौके पर बीडीपीओ कंवरभान नरवाल व तहसीलदार कुंवर सिंह को बुलाया।

यहां बाइक पार कराने के 10 रुपए सरकारी रेट है, वहीं कार के 10 से 15 रुपए वसूल सकते हैं। लेकिन टीम ने रेड कर यहां पर पाया बाइक के 50 रुपए, कार के 100 से 150 रुपए और अन्य चार पहिया वाहन के 200 रुपए तक वसूले जा रहे थे। जो कि निर्धारित रेट से 5 से 10 गुना तक है।

इस मामले में जठलाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ठेकेदार सतीश कुमार की तलाश की जा रही है। उधर, कार्रवाई के बाद लौट रही सीएम फ्लाइंग टीम के दो कर्मचारियों का रादौर- जठलाना रोड पर एक्सीडेंट हो गया। इसमें 2 कर्मचारियों को चोट लगी है। उन्हें रादौर अस्पताल में लाया गया।

लंबे समय से चल रही थी वसूली

नगली घाट पर आने-जाने वालों से हो रही अवैध वसूली के मामले को दैनिक भास्कर ने अपने 19 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। इसके बाद यहां पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। गत वर्ष भी आवाजाही का यह घाट अवैध वसूली को लेकर चर्चा में रहा था। रेड करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम में सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एएसआई जितेंद्र व राजबीर सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सीमए फ्लाइंग में तैनात सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे जगाधरी में थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि यमुना नदी के नगली घाट पर बने अस्थाई रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों से कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। तय रेट से अधिक की पर्ची काट रहे हैं। जब टीम ने यहां रेड की तो पाया कि यहां मौजूद गुमथला निवासी जोगिंद्र, रजत निवासी संधाली व सतीश निवासी खुखनी वाहन चालकों से पैसे ले रहे थे। ये सभी लोग कलसौरा निवासी सतीश कुमार के आदमी हैं, जिसके नाम से आवाजाही घाट का ठेका छूटा हुआ है।

प्राइवेट व सरकारी गाड़ियों में पहुंची टीम

जब भी कोई सरकारी गाड़ी यहां पहुंचती थी तो यहां अवैध वसूली कर रहे लोग इधर-उधर खिसक जाते थे। इसलिए सीएम फ्लाइंग टीम ने के कुछ सदस्य पहले प्राइवेट गाड़ी में यहां पहुंचे। सरकारी गाड़ी को पीछे ही खड़ा कर लिया था, ताकि टीम के ऊपर किसी को शक न हो। प्राइवेट गाड़ी से यहां अवैध वसूली कर रहे पर्ची काटने के लिए रोक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES