फ्रांस में एक दिन में 21 हजार से ज्यादा मामले सामने आए,इसी दौरान 328 संक्रमितों की मौत
February 21, 2021
म्यांमार में हालात बिगड़े:सेना ने तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों पर फायरिंग की,
February 21, 2021

ब्रिटेन के प्रिंस खास से आम हुए:हैरी और उनकी पत्नी मेगन से सभी रॉयल टाइटल वापस लिए गए,

ब्रिटेन के प्रिंस खास से आम हुए:हैरी और उनकी पत्नी मेगन से सभी रॉयल टाइटल वापस लिए गए, दोनों ने बकिंघम पैलेस एक साल पहले ही छोड़ दिया थाब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल से सभी राॅयल टाइटल वापस ले लिए गए हैं। शुक्रवार को ​महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इसकी घोषणा की। प्रिंस हैरी को ब्रिटेन की राॅयल मरीन का कैप्टन जनरल बनाया गया था। वे अब बकिंघम पैलेस की सभी राजशाही सुविधाओं से दूर एक आम नागरिक की तरह जीवन बिताएंगे। शाही जोड़े ने एक साल पहले ही बंकिंघम पैलेस छोड़ा था।

महारानी एलिजाबेथ ने कहा कि सोशल सर्विस के साथ हैरी का आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें पैलेस की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।जनवरी 2020 में शाही परिवार से अलग हुए थे प्रिंस हैरी
​​​​​​​शाही दंपती ने 8 जनवरी 2020 को यह एलान कर सबको चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं।​​​​​​​​​​​​​​ इसके बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की शाही जिम्मेदारियां 31 मार्च 2020 को आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई थी।

प्रिंस हैरी ने अपना मीडिया वेंचर लॉन्च किया
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ​​​​​​​फिलहाल कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। दोनों यहीं अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। लंदन छोड़ने के बाद शाही जोड़े ने अपना एक मीडिया वेंचर भी लॉन्च किया है। इस हफ्ते दोनों ने ओपरा विन्फ्रे के साथ एक इंटरव्यू में दिखेंगे। इसकी घोषणा खुद हैरी और मेगन ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES