हरियाणा में ट्रेन हादसा:रेवाड़ी-नारनौल ट्रैक पर पटरी से उतरी मालगाड़ी; 90 में से 50 कंटेनर पलटे
February 20, 2021
बाल-बाल बचीं जिंदगियां:करनाल में उचाना बाइपास पर कैंटर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर
February 20, 2021

सड़क सुरक्षा के लिए कसी कमर:गुरुग्राम में की जा रही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान,

सड़क सुरक्षा के लिए कसी कमर:गुरुग्राम में की जा रही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, 20 स्थानों पर लगाए जाएंगे स्पीड डिटेक्टर कैमरेसड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगावाए जाने अत्यंत आवश्यक
222 स्थानों पर 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर दो वर्ष से काम चल रहा है
हरियाणा के गुरुग्राम जिला में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करके वहां पर स्पीड डिटेक्टर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया।

20 स्थानों पर स्पीड डिटेक्टर कैमरे

उपायुक्त ने स्पीड डिटेक्टर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 स्थानों की सूची तैयार करें जहां पर स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगवाने की जरूरत है। यह कार्य सीएसआर से पूरा करवाने की संभावनाओं का भी पता लगाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगावाए जाने अत्यंत आवश्यक हैं ताकि वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाए जाएं।

जिला में गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे संबंधी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएमडीए के अधिकारी ने बताया कि जिला में 222 स्थानों पर 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर दो वर्ष से काम चल रहा है, जिनमें से 167 स्थानों 800 सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हैं तथा 55 स्थानों पर कैमरे लगाने का काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिला में कई जगहों पर निर्माण कार्य चलने के कारण यह कार्य अपेक्षा अनुसार गति से नही चल पा रहा है। संभवत इस कार्य को मार्च अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

ब्लैक स्पाॅट पर जोर

बैठक में राजीव चैंक जिसे ब्लैक स्पाॅट (जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं) की श्रेणी में रखा गया है, पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने संबंधी विषय पर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने राजीव चैंक पर आवश्यक सुधार करने संबंधी अपने सुझाव भी दिए। इस पर उपायुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की टीम इस विषय को गंभीरता से लेते हुए यहां सड़क दुर्घटनाओं को रोकने संबंधी प्लान तैयार करते हुए ट्रायल करें। अधिकारी तालमेल के साथ सभी तथ्यों का बारिकी से अध्ययन करें और जो भी बदलाव किए जाने की आवश्यकता है उसे करते हुए ट्रायल करें और अगली बैठक तक इसे पूरा कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान वे पदयात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखें।

20 मिनट के अंतराल पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को फर्स्ट ऐड उपलब्ध करवाने संबंधी विषय पर बताया गया कि पहले जहां घायल व्यक्ति को दिसंबर माह में लगभग 20 मिनट के अंतराल पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाती थी, वहीं अब यह समय घटकर मात्र 13 मिनट रह गया है और इस समय को और कम करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण की सचिव धारणा यादव ने बताया कि जिला में सड़क दुर्घटनाओं मे घायल व्यक्तियों का डाटा तैयार करने के लिए निजी अस्पतालों से भी तालमेल स्थापित किया जा रहा है।

ड्राइवरों व कंडक्टरों के लिए सप्ताह में दो बार स्वास्थ्य जांच शिविर

बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य परिवहन डिपो गुरूग्राम में कार्यरत ड्राइवरों व कंडक्टरों के लिए भी सप्ताह में दो बार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण की सचिव धारणा यादव ने बताया कि जिला में 5.5 किलोमीटर लंबी माॅडल रोड बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इस रोड पर साइनेज, फुट ओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, साफ-सफाई, पेड़-पौधे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त, जीएमडीए तथा पुलिस कर्मियों आदि की कमेटी गठित करते हुए जिला में माॅडल रोड की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रोड अंतर्राष्ट्रीय मानको अनुसार परिपूर्ण होगी।

सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी

इसके अलावा उपायुक्त ने सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी को लेकर जिला में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि इस पाॅलिसी की पालना सभी स्कूल संचालको के लिए अनिवार्य है और इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES