एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम:कोर्ट ने युवक को सुनाई उम्रकैद की सजा
February 20, 2021
पूर्व सीएम चौटाला रिहाईकेलिए पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट,कोरोना संक्रमण की वजह से आए थे जेल से बाहर
February 20, 2021

कांग्रेस-भाजपा में संगठन का विस्तार अटका,कई नेताओं ने पद के लिए लॉबिंग तेज की

राजनीति:कांग्रेस-भाजपा में संगठन का विस्तार अटका, कई नेताओं ने पद के लिए लॉबिंग तेज कीजेजेपी चलाएगी हाईटेक सदस्यता अभियान, इनेलो का दावा- बढ़ रहा कुनबा
जहां प्रदेश में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं राजनेता भी खुद को किसान चहेता बताने से गुरेज नहीं कर रहा है। प्रदेश में कुछ नेता ऐसे भी हैं जिसके अरमान किसान आंदोलन के चलते फिलहाल पूरे नहीं हो रहे। दरअसल कांग्रेस और भाजपा के संगठन का विस्तार पिछले साल ही किया जाना था।

सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन के चलते दोनों ही पार्टियों ने इसे फिलहाल टाल दिया है। अब किसी भी संगठनात्मक विस्तार पर तभी मुहर लगेगी, जब किसान आंदोलन का समापन हो जाएगा। दोनों पार्टियों का आलाकमान भी फिलहाल संगठन का विस्तार करने के फेवर में नहीं दिख रहा। ताजा राजनीतिक हालात ये हैं कि दोनों पार्टियों के कई नेता आला कमान से लगातार संपर्क में हैं और स्टेट लेवल का कोई बड़ा पद पाने को जोर लगा रहे हैं। जेजेपी जल्द ही अपने हलका प्रधानों सूची जारी करेगी।

कांग्रेस पार्टी में अब होली के बाद पद मिलने की उम्मीद

पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा कह चुके हैं कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। सैलजा का कहना है कि मार्च में इस पर तेजी से काम होगा। सूत्रों के अनुसार होली के बाद किसी भी समय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हो सकता है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा आला नेताओं की सहमति से यह निर्णय होगा।

नई टीम की लिस्ट बन चुकी, ऐलान होने में हो रही देरी

भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संभावना यही थी कि किसी भी समय करीब 25 व्यक्तियों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। कई पूर्व मंत्री और विधायक भी इस दौड़ में शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है, विस्तार जल्द किया जाएगा। हालांकि सूत्र बताते हैं कि नई टीम की लिस्ट तक बन चुकी है, ऐलान होने में देरी हो रही है।

जेजेपी हलका प्रधानों की लिस्ट जल्द आएगी

जेजेपी जल्द ही हलका प्रधानों की लिस्ट भी जारी करेगी, इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। पार्टी की छात्र इकाई इनसो जल्द प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में हाईटेक सदस्यता अभियान चलाकर नए युवा साथियों को जोड़कर पुराने मेहनती साथियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपेगी।

हाल ही में कई जॉइनिंग हुई हैं: नफे सिंह राठी

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार पहले भी किया जा चुका है। हाल ही में कई जॉइनिंग पार्टी में हुई हैं। जो साथी पार्टी को जॉइन करेंगे उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES