पानीपत का मौसम:सुबह घना कोहरा जारी, 40 मीटर रही विजिबिलिटी; 1 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमानबीते तीन दिन से सुबह के समय लगातार गहरा रहा कोहरा
दोपहर में धूप खिलने से राहत, बढ़ रहा न्यूनतम तापमान
पानीपत में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण सुबह के समय विजिबिलिटी करीब 40 मीटर रही। कोहरे के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पानीपत में बीते कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शहर के मुकाबले हाईवे और देहात में कोहरे की मार अधिक रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरे के साथ दिन और रात का तापमान भी बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने और दोपहर में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे के अनुसार अरब सागर से नमी मिलने और पंजाब की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम को घना कोहरा छा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक ऐसे ही कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। न्यूनतम तापमान में अभी बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद है।