यौन उत्पीड़न केस:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ मामला बंद किया
February 18, 2021
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बोले- लाखों कार्यकर्ता समर्पण निधि जुटा रहे,
February 18, 2021

मेट्रो मैन अब सियासी सफर पर:BJP के केरल चीफ ने कहा- ई श्रीधरन जल्द ही पार्टी जॉइन करेंगे

मेट्रो मैन अब सियासी सफर पर:BJP के केरल चीफ ने कहा- ई श्रीधरन जल्द ही पार्टी जॉइन करेंगे, हमने उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दियामेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही भाजपा जॉइन करेंगे। यह जानकारी केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को दी। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से श्रीधरन के साथ जुड़ने से भाजपा को फायदा मिल सकता है। श्रीधरन, सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।

सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। विजय यात्रा जब मलप्पुरम पहुंचेगी तभी वह पार्टी से जुड़ेंगे। मलप्पुरम श्रीधरन का गृह जिला है। सुरेंद्रन ने कहा कि यह हमारी इच्छा है कि मेट्रो मैन विधानसभा चुनाव लड़ें। हमने इसका प्रस्ताव दिया है। हालांकि, श्रीधरन की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

7 साल दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे थे श्रीधरन
88 साल के श्रीधरन भारत के मशहूर सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूरत बदलने के लिए जाना जाता है। ईमानदार छवि की वजह से वह काफी लोकप्रिय हैं।

श्रीधरन प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक माने जाते हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताया था। मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करने वालों में भी उनका नाम शामिल था।

चुनाव से पहले राज्य में चल रही सियासी जोड़तोड़
अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी जोड़तोड़ चल रही है। हाल में भाजपा की सहयोगी और NDA में शामिल भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया। BDJS के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर नया दल बना लिया है। इसे भारती जन सेना (BJS) नाम दिया गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 2 दिन के दौरे पर केरल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES