बॉलीवुड के बड़े बजट:राधे-श्याम में प्रभास पहनेंगे 6 करोड़ रुपए की कॉस्ट्यूम, इन फिल्मों में भी सितारों के कपड़ों पर किया जा चुका है मोटा खर्चाबॉलीवुड फिल्मों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए प्रोड्यूसर लाखों- करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। इस खर्च का मोटा हिस्सा फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने में भी खर्च किया जाता है। जल्द ही एक्टर प्रभास और पूजा हेगड़े फिल्म राधे-श्याम में नजर आने वाले हैं जिसका टीजर इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म का कुल बजट 350 करोड़ रुपए है जिसमें से 6 करोड़ रुपए महज प्रभास की कॉस्ट्यूम में लगाए गए हैं। प्रभास से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे फिल्मों में कीमती और महंगे कपड़े पहनने के चलते सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं वो फिल्में और सितारे कौन से हैं-
पद्मावत- दीपिका पादुकोण
हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म पद्मावत कई कारणों से चर्चा में थी। इसका एक बड़ा कारण फिल्म का बजट भी था जिसमें से ज्यादातर पैसे सितारों के कपड़ों और गहनों में खर्च किए गए थे। ये फिल्म 160 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार की गई थी। फिल्म के गाने घूमर के लिए जो लहंगा दीपिका पादुकोण ने पहना था उसकी अकेले की कीमत 30 लाख रुपए थी। इतने में एक मिडिल क्लास वर्ग के घरों में शादियां हो जाती हैं जितने का सिर्फ एक्ट्रेस का लहंगा था। दूसरी हैरानी की बात ये थी कि एक्ट्रेस के लहंगे का वजन 30 किलो था जिसे पहनकर एक्ट्रेस ने मुश्किल डांस स्टेप्स भी किए थे। इस लहंगे को तैयार में होने में 600 दिन लगे थे। 200 क्राफ्ट्समैन ने इसे गोल्ड से तैयार किया था।देवदास- माधुरी दीक्षित
ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास में चंद्रमुखी का किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित के कपड़ों पर मेकर्स ने मोटी रकम खर्च की है। ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी कॉस्ट्यूम वाली फिल्म में शुमार है। संजय लीला हमेशा से ही फिल्म की हर चीज पर बारीकी से नजर रखते हैं, जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में माधुरी द्वारा पहने गए कई कपड़ों में 15-15 लाख रुपए खर्च किए हैं। फिल्म देवदास में नीता लुल्ला, संदीप खोसला, रेजा शरीफी ने कपड़े डिजाइन किए थे जिसके लिए उन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनकर का आइफा अवॉर्ड भी दिया गया था। मार डाला गाने में दिखाए गए माधुरी के लहंगे की कीमत 15 लाख से भी ज्यादा थी।रोबोट- रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने रोबोट फिल्म में 3 करोड़ रुपए की रोबोट ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की खासियत ये थी कि ये देखने में भारी भरकम नजर आती है लेकिन असल में ये बेहद हल्की है। फिल्म में रजनी कांत ने प्रोफेसर और रोबोट चिट्ठी के दो किरदार निभाए थे। ये फिल्म साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और कई देशों में भी काफी पसंद की गई थी। ये डिजाइनर रोबोट सूट पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।जोधा अकबर- ऐश्वर्या राय
ब्लॉकबस्टर फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय ने जोधा बाई का रोल प्ले किया था। फिल्म में एक्ट्रेस को रॉयल लुक देने के उनके हर लहंगे और कपड़े को बारीकी से डिजाइन करवाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी हर एक ड्रेस के लिए मेकर्स को 2 लाख रुपए खर्च करने पड़े। सबसे बड़ी बात तो ये रही कि एक्ट्रेस पल-पल में नया लहंगा पहनी नजर आई हैं। फिल्म के लिए ऐश्वर्या की डिजाइनर नीत लुल्ला थीं।सिंह इज ब्लिंग
फिल्म सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार ने सरदार की भूमिका निभाई थी। गाने के टाइटल सॉन्ग में अक्षय ने काले रंग का कुर्ता, सोने की जूलरी और गोल्डन रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की अकेले की कीमत 65 लाख रुपए थी। ये अब तक बॉलीवुड की सबसे महंगी पगड़ी थी। इस पूरी फिल्म का टोटल बजट 91 करोड़ रुपए है।कृश 3- कंगना रनोट
फिल्म कृश 3 में कंगना रनोट ने सुपरविलेन का रोल प्ले किया था जिसमें उनके कई अलग तरह के रूप देखने मिले थे। इस फिल्म में कंगना ने 10 अलग कॉस्ट्यूम पहनी थीं जिन्हें बनाने के लिए मेकर्स को 1 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे। उनके कपड़े गेविन मिगल ने डिजाइन किए थे जिन्होंने इसकी पढ़ाई हॉलीवुड से ही की थी।बाजीराव मस्तानी- दीपिका पादुकोण
हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी फिल्म में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती ने हर किसी को दीवाना बना दिया था। मस्तानी का रोल परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स को 50 लाख रुपए खर्च करने पड़े थे। दीपिका के कपड़ों और लुक को फिल्म में खूब सराहना मिली थी।तेवर- सोनाक्षी सिन्हा
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 40 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा राधा नाचेगी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में उनकी ड्रेस तैयार करने के लिए 75 लाख रुपए लगाए गए थे। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था।प्रिंस- विवेक ओबेरॉय
साल 2010 की फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल निभाया था। कूकी वी गुलाटी के निर्देशन की फिल्म 35 करोड़ रुपए में तैयार हुई थी। इस फिल्म में एक्टर का स्पेशल सूट तैयार करने में 30 लाख रुपए लगे थे।