15 से 21 फरवरी तक रहेंगे वसंत पंचमी और रथ सप्तमी समेत छह व्रत-पर्व
February 15, 2021
PM ने देश को दिए स्वदेशी टैंक:नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सेना को सौंपे 118 अर्जुन टैंक
February 15, 2021

TMC सांसद का पुलिस कमिश्नर को पत्र:महुआ मोइत्रा बोलीं- मुझ पर नजर रखी जा रही

TMC सांसद का पुलिस कमिश्नर को पत्र:महुआ मोइत्रा बोलीं- मुझ पर नजर रखी जा रही, घर के बाहर तैनात 3 जवान हटाएंतृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को अपने घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कहीं इनकी तैनाती उन पर निगरानी रखने के लिए तो नहीं की गई है। उन्होंने इस बारे में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने तत्काल इन्हें हटाने की भी मांग की।

हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही : महुआ
चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा, ‘बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) 12 फरवरी को मुझसे मिलने आए थे। उसके बाद से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 3 जवान असॉल्ट राइफल के साथ उनके घर के बाहर तैनात कर दिए गए।’ उन्होंने लिखा, ‘वे मेरे घर आने-जाने वालों की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मेरी निगरानी की जा रही है।’मुझे सुरक्षा की कोई जरुरत नहीं : सांसद
उन्होंने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और इस देश का नागरिक होने के नाते भारत का संविधान मुझे इसकी गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने पर पता चला कि इनकी तैनाती मेरी सुरक्षा के लिए बाराखंबा रोड पुलिस थाने की ओर से की गई है। हालांकि, इस देश की आम नागरिक होने के नाते न तो मैंने ऐसी सुरक्षा मांगी है और न ही मैं चाहती हूं। इसलिए आपसे आग्रह है कि इन सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया जाए।

शाह को भी टैग किया
TMC सांसद ने सोशल मीडिया पर अपनी चिट्‌ठी शेयर की। उन्होंने इसे गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय को भी टैग किया। इसके बाद मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए तंज किया। उन्होंने कहा कि संसाधनों को मेरी सुरक्षा पर बर्बाद मत कीजिए, इसे देश की जनता की सुरक्षा में लगाइए। यदि आप मुझ पर नजर रख रहे हैं तो मुझसे पूछिए, मैं बताऊंगी। भारतीय लोकतंत्र पहले से ही खतरे में है। हमें यह एहसास मत कराइए कि रसियन गुलाग में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES