TMC सांसद का पुलिस कमिश्नर को पत्र:महुआ मोइत्रा बोलीं- मुझ पर नजर रखी जा रही
February 15, 2021
शुरू हुई ‘लाइगर’ की शूटिंग:डॉगी के नाम पर रखा गया है फिल्‍म का टाइटल,
February 15, 2021

PM ने देश को दिए स्वदेशी टैंक:नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सेना को सौंपे 118 अर्जुन टैंक

PM ने देश को दिए स्वदेशी टैंक:नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सेना को सौंपे 118 अर्जुन टैंक, 8400 करोड़ की लागत से DRDO ने तैयार किएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर हैं। चेन्नई में उन्होंने 118 हाईटेक अर्जुन टैंक (MK-1A) सेना को सौंपे। इस दौरान आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। इस टैंक को DRDO ने 8400 करोड़ की लागत से तैयार किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री केरल पहुंचे। यहां उन्होंने कोच्चि में BPCL की 6,000 करोड़ रुपए की प्रोपलीन डेरिवेटिव्स पेट्रोकैमिकल्स कॉम्पलैक्स राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा- आज हम जिस कार्य का शुभारंभ कर रहे हैं उससे सभी सेक्टर्स को फायदा होगा और भारत के विकास को गति मिलेगी। बीपीसीएल कॉम्पलैक्स से फॉरेन एक्सचेंज में फायदा होगा और रोजागार के अवसर बढ़ेंगे।

तमिलनाडु में पुलवामा का जिक्र

मोदी ने तमिलनाडु में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा, “कोई भी भारतीय आज का दिन नहीं भूल सकता है। दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में हमला हुआ था। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने उस हमले में अपनी जान गंवा दी थी। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। आज मैंने देश में बने और डिजाइन किए गए अर्जुन मेन बैटल टैंक देश को सौंपे हैं।’

प्रधानमंत्री ने चेन्नई में कहा, “चेन्नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा है। यहां जोरदार स्वागत के लिए धन्यवाद। आपके प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं। चेन्नई में हमने 3 इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। ये प्रोजेक्ट देश के विकास के प्रतीक हैं। ये तमिलनाडु के विकास को दिखाते हैं।’चेन्नई में इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया

  • चेन्नई मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन हुआ।
  • रेलवे इलेक्ट्रिफिकेश का उद्घाटन।
  • सेना को अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK-1A) सौंपा गया।
  • ग्रैंड एनीकट कैनल सिस्टम के रिनोवेशन, एक्सटेंशन और मॉर्डनाइजेशन की आधारशिला रखी गई।

कोच्चि में इन योजनाओं की शुरुआत

  • कोच्चि में BPCL की 6,000 करोड़ रुपए की प्रोपलीन डेरिवेटिव्स पेट्रोकेमिकल्स परियोजना।
  • कोचीन पोर्ट पर 25 करोड़ रुपए की लागत वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका।
  • कोचीन पोर्ट के रिनोवेशन और एक्सटेंशन वर्क की आधारशिला रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES