दुलीना जेल में कैदी व बंदियों से 5 दिन मिले सकेंगे परिजन व वकील हाई पावर्ड कमेटी ने लिया फैसला
February 15, 2021
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:जलगांव के किंगांव के पास मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा
February 15, 2021

विरोध जारी:ढासा बाॅर्डर व दुल्हेड़ा में कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर किसानों ने फूंका पूतला

विरोध जारी:ढासा बाॅर्डर व दुल्हेड़ा में कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर किसानों ने फूंका पूतलाबादली के ढास बार्डर पर 68दिनों से चल रहें किसानों के धरने पर रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री का पुतला फूंका गया और मंत्री के ब्यान पर रोष प्रकट किया गया। इसके साथ ही धरने पर रविवार को पुलवामा के शहीद सैनिकों को किसानों ने श्रद्धांजलि भी दी ।

धरने की अध्यक्षता गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने की। धरने को संबोधित करते हुए विनोद गुलिया ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विनोद गुलिया ने कहा कि केंद सरकार के गलत फैसले की वजह से हमारे सैनिकों को पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को अपनी जान गवानी पड़ी।

उन्होने कहा कि किसान आंदोलन में शहादत देने वाले हमारे किसानो के प्रति सरकार के मंत्रियों की क्या सोच है इसका पता जेपी दलाल कृषि मंत्री हरियाणा सरकार के बयान में दिखाई देता है। हम मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर वीरेंद्र डागर, तेजपाल ठेकेदार बादली, राम निवास यादव देवरखाना, युद्धबीर धनखड, दीपक धनखड़ कासनी, जोगिंदर सरपंच मौजूद थे।

बादली, भाजपा सरकार के प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसानों के खिलाफ शर्मनाक बयान देने पर किसान कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष व हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक देशवाल की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा दुल्हेड़ा के मुख्य चौक पर शव यात्रा निकाली गई।नारेबाजी करते हुए कृषि मंत्री का पुतला दहन किया गया। दीपक देशवाल ने बताया की हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों का मजाक उड़ाया है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपनी औच्छी मानसिकता दिखाते हुए किसान की शहादत का मजाक उड़ाया है। हम इसकी घोर निंदा करते है।

बसपा ने झाड़ली से चलाया अभियान

झज्जर, किसान आंदोलन के समर्थन में बसपा झज्जर की टीम ने जनजागृति अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार काे झाड़ली गांव से की। इसमें झाड़ली, रूडियावास व नौगावां में नुक्कड़ सभा की गई। जिलाध्यक्ष मनोज कटारिया ने ग्रामीणों को बताया कि इस दूसरे जनजागृति अभियान का समापन 15 मार्च को बसपा के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर शहर में यात्रा निकालकर किया जाएगा। हेमचन्द्र मेहरा ने ग्रामीणों को तीन कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए ढासा बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर हल्काध्यक्ष जयसिंह रंगा, दलबीर दहिया बहु, राजसिंह खानपुर खुर्द, संदीप नौगांव, प्रदीप रंगा मौजूद थे।

आर्थिक सहायता व नौकरी दे सरकार: सांसद दीपेंद्र

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसान आंदोलन में दम ताेड़ चुके गांव छारा के बिजेंद्र व गांव गुढा के कर्मबीर घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने दुख की बात है कि सत्ता के अहंकार में कुछ लोग किसानों की कुर्बानी का मजाक उड़ा रहे हैं।

जो लोग आज ऐसे परिवारों पर हंस रहे हैं क्या वो देशभक्त हैं या तीन पीढ़ियों से देश की सेवा करने वाले परिवार देशभक्त है। शहीद किसान कर्मबीर फौजी के पोते, फौजी के बेटे और फौजी के पिता थे। दीपेंद्र ने सरकार से आंदोलन में दम ताेड़ने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES