दिल्ली की दिव्या ने 4 दोस्तों के साथ तीन महीने पहले ऑनलाइन स्टार्टअप शुरू किया
February 15, 2021
15 से 21 फरवरी तक रहेंगे वसंत पंचमी और रथ सप्तमी समेत छह व्रत-पर्व
February 15, 2021

मंच पर बेहोश हुए गुजरात के CM: भाषण के दौरान चक्कर खाकर गिरे विजय रूपाणी

मंच पर बेहोश हुए गुजरात के CM:भाषण के दौरान चक्कर खाकर गिरे विजय रूपाणी, ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से तबीयत बिगड़ीगुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर गए। वे निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां हुई सभा में मुख्यमंत्री चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। डॉक्टरों ने रूपाणी को स्टेज पर ही फर्स्ट ऐड दिया। इसके बाद वे खुद सीढ़ियों से नीचे उतरे।

इलाज के बाद रूपाणी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। वहां उनकी जांच करने के बाद यूएन मेहता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आरके पटेल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री की सभी जांच रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं। हमने उनका ECG और CT स्कैन भी किया है, जिसमें चिंता की कोई बात नहीं मिली है। उन्हें 24 घंटे तक अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।’

सोशल मीडिया में CM के गिरने का वीडियो मौजूद
वडोदरा के निजामपुरा में रूपाणी की दिन की तीसरी रैली थी। वह तरसाली और करेलीबाग में चुनावी सभा करने के बाद निजामपुरा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभा का वीडियो शेयर किया गया है। इसके आखिरी हिस्से में रूपाणी को गिरते देखा जा सकता है।निकाय चुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं रूपाणी
विजय रूपाणी इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। एक के बाद एक वे कई चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, थकान और तनाव अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह बन सकता है।

स्थानीय नेताओं ने बताया कि पिछले 2 दिन से रूपाणी की सेहत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने शनिवार को जामनगर में सभा की। रविवार को वह वडोदरा पहुंच गए। वडोदरा सहित 6 नगर निगमों में 21 फरवरी को चुनाव होना है। नगरपालिका, जिले और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग होगी।

मोदी ने फोन कर हाल जाना, आराम की सलाह दी
गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक है। गांधीनगर जाने से पहले वडोदरा एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। उसके बाद अहमदाबाद में उनकी सारी जांच हुई है। देर शाम PM नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर मुख्यमंत्री का हाल लिया। उन्होंने रूपाणी को आराम करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES