खेल-खेल में जान चली गई:जींद में नहर में गिरा बच्चा; बचाने के लिए मां और चाची भी कूदी
February 14, 2021
अब रेल रोकने की तैयारी:किसानों ने 150 वॉलंटियर वॉकी-टॉकी के साथ लगाए
February 14, 2021

आंदोलन के 81 दिन:संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी भरपाई, बजट सत्र में कानून लाएंगे

आंदोलन के 81 दिन:संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी भरपाई, बजट सत्र में कानून लाएंगे: सीएमशाह से मिले सीएम, किसान पंचायतों से बने हालातों की जानकारी दी
कृषि कानूनों के विरोध में 81 दिन से चल रहे आंदोलन के बीच सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने संगठन के विषयों के साथ किसान आंदोलन, महापंचायतों से बने हालातों की जानकारी दी।

इसके बाद सीएम ने कहा कि जो भी भविष्य में पब्लिक पॉपर्टी को नुकसान पहुंचाएगा, वही उसकी भरपाई करेगा। इसको लेकर कानून विधानसभा के बजट सत्र में लाया जाएगा। इस बीच प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में विवादित बयान दिया है।

आंदोलन में हुईं किसानों की मौतों के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘कुछ तो स्वेच्छा से मरे हैं। कुछ की हार्टअटैक व बुखार जैसी बीमारियों के चलते मौत हुई है। ये घर में होते, तो भी मरते। लाख दो लाख में से बीमारियों से 206 महीने में नहीं मरते क्या? लेकिन कोई कैसे भी मरे, घर तो खराब होता है। उनकी मौत पर मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’ कृषि मंत्री के बयान का विपक्षी दलों ने विरोध किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अन्नदाताओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग संवेदनहीन व्यक्ति ही कर सकता है। इन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विवाद बढ़ा तो देर शाम दलाल ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। कहा, ‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर चलाया गया। मैं भी किसान का बेटा हूं। किसानों के मरने पर मुझे बड़ा दुख हुआ है।’ उधर, भाजपा से गठबंधन तोड़कर डिप्टी सीएम दुष्यंत से इस्तीफा देने की मांग पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक डॉ. अजय चौटाला ने सिरसा में कहा, ‘दुष्यंत के इस्तीफा देने से कोई फर्क पड़ता है तो इस्तीफा मेरी जेब में है। कभी भी देने को तैयार हूं। हरियाणा के किसी भी मंत्री के इस्तीफे से फर्क नहीं पड़ेगा।’

अजय चौटाला बोले- दुष्यंत का इस्तीफा मेरी जेब में, हल निकलता हो तो कभी भी दे सकता हूं

दलाल का टिकैत पर निशाना- यूपी के सड़क छाप नेता को सिर पर बैठा रखा

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसान संगठनों व भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अांदाेलन के नाम पर चंदाजीवी किसान संगठन महज पैसा बटाेर रहे हैं। हरियाणा के किसानाें ने यूपी के सड़क छाप नेताओं को सिर पर बैठा रखा है। आरक्षण आंदोलन में भी उसी राज्य का एक नेता हरियाणा को जलाकर गया था।

हरियाणा के लोगों को ऐसे सड़क छाप नेताओं से छुटकारा पाकर अपने राज्य से ही नेता का चुनाव करना चाहिए। हरियाणा के किसान अनपढ़ को अपना नेता मान रहे हैं, जबकि उनके अपने प्रदेश में उनका कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को अपने हितों को ध्यान में रखकर आंदोलन से पीछे हट जाना चाहिए। कांग्रेस, इनेलाे और लाल झंडे वाले लोग भाेले-भाले किसानाें काे भड़का रहे हैं, जबकि तीनाें कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हक में हैं।

इस्तीफे की पॉलिटिक्स

अभय के इस्तीफे पर अजय बोले- इससे क्या समस्या का हल होगा?

इनेलो विधायक अभय चौटाला के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा, ‘उनके (अभय के) इस्तीफे से क्या इस समस्या का हल हो सकता है। इस समस्या का हल केवल केंद्र सरकार निकाल सकती है। दोनों पक्षों को एक-एक कदम पीछे हटते हुए वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री स्वयं लोकसभा में कृषि कानूनों के बारे में स्पष्ट कर चुके हैं। दोनों पक्षों को जिद छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। हल चर्चा से ही निकल सकता है।’

अभय बोले- हुड्‌डा किसान हितैषी हैं तो इस्तीफा दें

अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र में कहा, ‘कांग्रेस भी अब राजनीतिक रोटियां सेक रही है। यदि भूपेंद्र हुड्डा सच में किसान हितैषी हैं तो विधानसभा से इस्तीफा दें।’ अभय के इस्तीफे पर एक दिन पहले पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा था कि बलिदान हमारे खून में है।

संयुक्त किसान मोर्चा का दावा

ट्रैक्टर परेड में शामिल 16 किसान लापता, 122 किसान गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि किसानों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। किसान नेताओं ने दावा किया कि ट्रैक्टर परेड में शामिल 16 किसान अब भी लापता हैं। करीब 122 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 14 एफआईआर दर्ज की चुकी हैं। कुंडली बाॅर्डर पर मीडिया से चर्चा में किसान नेता कुलदीप सिंह ने लाल किला हिंसा मामले की सुप्रीम काेर्ट या हाईकाेर्ट के सेवानिवृत्त जज से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों पर केस दर्ज हुए हैं, उनका सारा खर्च संयुक्त किसान मोर्चा वहन करेगा।

सिद्धू, इकबाल को लाल किला लेकर गई पुलिस

हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लाल किला ले जाया गया। पुलिस ने दोनों की मौजूदगी में वहां क्राइम सीन रिक्रिएट किया। इस बीच, बुराड़ी में पुलिस पर हमला करने के मामले में सुखमीत सिंह, गुनदीप सिंह, हरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES