52 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी; रूट-स्टोक्स आउट,अश्विन को 3 विकेट
February 14, 2021
ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत की चुनौती समाप्त:नडाल और मेदवेदेव प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
February 14, 2021

नेशनलओपन चैम्पियनशिप:राहुल-प्रियंका और संदीप टोक्यो ओलिंपिक में रेस वॉकिंग करेंगे

नेशनल ओपन रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप:राहुल-प्रियंका और संदीप टोक्यो ओलिंपिक में रेस वॉकिंग करेंगेभारतीय रेस वॉकर राहुल कुमार, प्रियंका गोस्वामी, संदीप कुमार ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। नेशनल ओपन रेस वॉकिंग में संदीप और प्रियंका ने 20 किमी रेस वॉकिंग में नए नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए। संदीप ने एक घंटे 20 मिनट 16 सेकंड, प्रियंका ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकंड और राहुल ने एक घंटे 20 मिनट 26 सेकंड का समय निकाला। ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टाइम पुरुषों के लिए एक घंटे 21 मिनट और महिलाओं के लिए एक घंटे 31 मिनट है। संदीप ने इरफान और देवेंदर सिंह का एक घंटे 20 मिनट 21 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, प्रियंका ने भावना जाट का एक घंटे 32 मिनट 59 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले रेस वॉकर केटी इरफान और भावना जाट भी ओलिंपिक कोटा दिला चुके हैं।

158 भारतीय खिलाड़ियों के ओलिंपिक में जाने की उम्मीद

77 भारतीय ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ को उम्मीद है कि यह नंबर 158 तक पहुंच सकता है। एथलेटिक्स में 8 खिलाड़ी और एक टीम (4×400 मी मिक्स्ड रिले) क्वालिफाई कर चुकी है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह, स्टीपलचेजर अविनाश साबले क्वालिफाई कर चुके हैं।
टोक्यो गेम्स के 61% कोटा दिए जा चुके हैं:

ओलिंपिक चैनल के अनुसार, टोक्यो गेम्स के 61% कोटा दिए जा चुके हैं। अब सिर्फ 25% क्वालिफिकेशन बाकी हैं। अंतिम 14% खिलाड़ियों को उस खेल में उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES