केमिकल कचरे और प्रदूषण का असर, 6 साल से बंद पड़ी फैक्ट्री से हाे रहा प्रदूषण
February 13, 2021
पाकिस्तान में फौज पर हमला:वजीरिस्तान में तालिबान ने आर्मी पोस्ट पर फायरिंग की,
February 13, 2021

पाकिस्तान में फौज पर हमला:वजीरिस्तान में तालिबान ने आर्मी पोस्ट पर फायरिंग की,

पाकिस्तान में फौज पर हमला:वजीरिस्तान में तालिबान ने आर्मी पोस्ट पर फायरिंग की, चार सैनिकों की मौत, कई घायलपाकिस्तान में फौजी भी महफूज नहीं हैं। गुरुवार रात यहां आतंकी संगठन तालिबान ने एक चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इसमें चार सैनिक मारे गए और और कई घायल हो गए। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने इसकी पुष्टि की है। ISPR पाकिस्तानी सेना का मीडिया विंग और इसके जरिए ही फौज से जुड़ी जानकारियां मीडिया और लोगों तक पहुंचती हैं।

अंधेरे में हमला
‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के माकेन क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। यहां सेना की एक चेक पोस्ट है। इस पर आतंकियों ने फायरिंग की। सेना ने इसका जवाब दिया। हमले में चार सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। 16 सैनिक घायल हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद फौज की एक टुकड़ी यहां भेजी गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हमले की निंदा की है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैनिक एक सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ।

शक तालिबान पर
वजीरिस्तान में कई आतंकी संगठन मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर गुट तालिबान या उसके दूसरे संगठनों से जुड़े हैं। पिछले हफ्ते एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे। इसके बाद आतंकी संगठनों ने बदला लेने की धमकी दी थी। यहां कई बार आतंकी किडनैपिंग भी करते हैं। अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में भी इसी क्षेत्र के संगठनों का हाथ पाया जाता रहा है। ‘समा टीवी’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैनिकों पर हमला तालिबान के एक गुट ने किया है।

तीन महीने पहले 20 सैनिक मारे गए थे
अक्टूबर 2020 में भी वजीरिस्तान में सैनिकों पर हमला हुआ था। तब 20 फौजी मारे गए थे। इसके पहले खैबर पख्तूनख्वा में भी हमला किया गया था। इसमें 14 सैनिक मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES