कर्म ही पूजा:प्रसव से 8 घंटे पहले तक नगर निगम मुख्यालय में काम कर रही थी मेयर सौम्या गुर्जर, बच्चे को जन्म दियाजयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने गुरुवार को बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के 8 घंटे पहले तक सौम्या नगर निगम मुख्यालय में सामान्य दिनों की तरह देर रात तक काम कर रही थीं। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद सौम्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कर्म ही पूजा है।
प्रसव से पहले सौम्या रात नौ बजे तक जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक में शामिल हुईं। बैठक में उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में क्या-क्या काम किए जाने हैं। इनकी जानकारी ली और जरूरी सुझाव दिए थे। इसके बाद उन्होंने निगम मुख्यालय बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने निगम में बनाई कमेटियों के चैयरमेनों के बैठने की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को उन कमरों में जरूरी फर्नीचर व अन्य उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रात करीब 9.30 बजे वे घर पहुंची थीं। रात एक बजे उन्हें प्रसव पीड़ा के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने गुरुवार सुबह बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। जन्म के बाद दोनों स्वस्थ्य है।
नवंबर में बनीं मेयर
सौम्या जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पहली मेयर हैं। पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों में भाजपा टिकट से वह वार्ड 87 से जीतकर पार्षद बनी थीं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। जहां उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की विजयी दिव्या सिंह को हराया था। इससे पहले सौम्या गुर्जर वसुंधरा राजे की सरकार में महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।