ईंधन खर्च में लाख रुपए की होगी बचत:आज लॉन्च होगा भारत का पहला CNG ट्रैक्टर
February 12, 2021
अब मोर्चा गर्मी से:धरनास्थल पर लगेंगे एसी और फैन, नजर रखने को 100 सीसीटीवी व कंट्रोल रूम
February 12, 2021

12 घंटे पश्चिम बंगाल बंद:लेफ्ट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बंगाल के कई जिलों में प्रदर्शन,

12 घंटे पश्चिम बंगाल बंद:लेफ्ट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बंगाल के कई जिलों में प्रदर्शन, सड़क और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कियापश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है। आज लेफ्ट और कांग्रेस ने बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिलों में सड़क और रेलवे ट्रैक ब्लॉक करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गुरुवार को बंगाल पुलिस ने छात्रों पर उस वक्त लाठीचार्ज किया, जब वे रोजगार की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। इसी के विरोध में आज लेफ्ट और कांग्रेस ने 12 घंटे बंदी का आह्वान किया है। लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमन बोस ने बताया कि यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम को 6 बजे तक रहेगा।

कहां-कहां हो रहा प्रदर्शन?

उत्तर 24 परगना में कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है।
CPI (M) के सदस्यों ने श्यामनगर में घोष पारा रोड को ब्लॉक कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
कोलकाता में कार्यकर्ताओं ने सुकांता ब्रिज के पास सड़क जाम कर दी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।
रोजगार के लिए निकाला था मार्च

लेफ्ट और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोलकाता के नबन्ना में रोजगार की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकाला था। इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात भी सामने आई। लेफ्ट कार्यकर्ताओं का कहना है कि 12 घंटे का ये बंद पुलिस अत्याचार के खिलाफ है।

सरकार ने जारी किया नोटिस
पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बंद का विरोध किया है। एक नोटिस जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। कर्मचारियों से कहा गया है कि आज के दिन किसी तरह की आकस्मिक छुट्टी नहीं दी जाएगी और ट्रैफिक जाम का बहाना नहीं चलेगा। अगर कोई अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES