मौसम ने ली करवट:पानीपत ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, सुबह को 50 मीटर रही विजिबिलिटीदक्षिणी-पूर्वी हवाओं के कारण अधिकतम 1 और न्यूनतम तापमान बढ़ा 2.3 डिग्री
पानीपत ने शुक्रवार को एक बार फिर कोहरे की चादर देखने को मिली। घने कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर रही। दक्षिणी-पूर्वी हवा चलने से अधिकतम तापमान में 1 और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज और कल बाद छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पानीपत में बीते कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। शुक्रवार को फिर मौसम ने करवट ली और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर से मिल रही नमी के कारण सुबह और शाम को कोहरा छा रहा है।
इसके साथ दक्षिणी-पूर्वी हवाओं ने बीते कई दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान को बढ़ाया है। जिससे कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अरब सागर से मिल रही नमी के कारण कोहरा और बादल छाने के आसार बने हुए हैं। हालांकि अभी बूंदाबांदी का अनुमान नहीं है। 16 फरवरी तक दिन के तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना बन रही है।