राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ:राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती से की थी शादी, लेकिन दो साल में ही हो गया था तलाक, अकेले ही कटा जीवनऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार शाम राजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजीव की कोई संतान नहीं थी। वह अकेले ही जीवन गुजार रहे थे। दरअसल, राजीव की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही।2 साल टिकी शादी
राजीव ने 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। शादी के बाद आरती और राजीव सामंजस्य नहीं बिठा पाए और दो साल में ही 2003 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद आरती ने अपना बेस कनाडा शिफ्ट कर लिया। वहीं, राजीव ने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही रहे।
राजीव कपूर ने यूं तो 1983 में आई फिल्म ‘एक जान है हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनके करियर ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी। राजीव ने ‘लवर ब्वॉय’, ‘हम तो चले परदेस’, ‘अंगारे’, ‘शुक्रिया’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाए।पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़ा नाम
राजीव ने प्रेम रोग में डायरेक्टर राज कपूर के असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे ऋषि कपूर के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान राजीव और पद्मिनी की खूब बातें होने लगीं। दोनों काफी वक्त साथ गुजारने लगे।
कहा जाता है कि राज कपूर को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पद्मिनी को चेतावनी दी कि वह राजीव से दूर रहें या फिल्म छोड़ दें। पद्मिनी ने उनकी बात मानकर फिल्म पर फोकस किया और फिर राजीव से दूर हो गईं।