कल तक कर सकेंगे आवेदन, EWS आरक्षण के लिए अभ्यर्थी का नाम प्रोविजनल सूची में होना जरूरी
February 11, 2021
महापंचायत वाली राजनीति:निगाहें चार राज्यों के जाटलैंड पर, UP में प्रियंका
February 11, 2021

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि:समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी BJP,

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि:समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी BJP, प्रधानमंत्री मोदी सांसदों को संबोधित करेंगेभारतीय जनसंघ (अब भारतीय जनता पार्टी) के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है। इस दिन को BJP समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा के सभी लोकसभा सांसद शामिल होंगे। शाम 5 बजे राज्यसभा सांसदों के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

1951 में भारतीय जनसंघ की रखी थी नींव
विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। पंडित दीनदयाल स्नातक की पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। बाद में उन्हें संघ का प्रचारक बनाया गया।
साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES