ट्रैक्टर परेड हिंसा पर एक्शन:दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपीइकबाल सिंह कोअरेस्ट किया
February 10, 2021
क्वालकॉम का नया 5G मॉडेम:इससे 5G नेटवर्क पर 10Gbps की स्पीड मिलेगी
February 10, 2021

BJP का मिशन बंगाल:नड्‌डा ने चाय पर चर्चा शुरू की; बोले- मोदी बंगाल का विकास चाहते हैं ममता रोक रहीं

BJP का मिशन बंगाल:नड्‌डा ने चाय पर चर्चा शुरू की; बोले- मोदी बंगाल का विकास चाहते हैं, ममता रोक रहीं; अब वो जाएंगी तभी यहां विकास का कमल खिलेगाभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां बुधवार को उन्होंने खड़गपुर के हरियातारा गांव में ‘चा चक्र’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम को संबोधित किया। नड्‌डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल का विकास चाहते हैं, लेकिन उन्हें ममता रोक रहीं हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लिए 4700 रुपए का रिफाइनरी और 25 हजार रुपए का हाईवे प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। ये तभी संभव होगा जब ममता यहां से जाएंगी और बंगाल में कमल खिलेगा।नड्डा ने आगे कहा, ‘जो बंगाल संस्कृति, विकास के लिए जाना जाता था और देश को दिशा दिखाता था उस राज्य का ममता सरकार की तरफ से शोषण किया जा रहा है, इसलिए भाजपा ने यहां वास्तविक बदलाव के लाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है।’

ममता जी को इतना गुस्सा क्यों आता है?

नड्‌डा ने आगे कहा, ‘ममता जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? ममता जी तानाशाही, तुष्टिकरण और तोलाबाजी को बढ़ावा दे रही हैं। इसलिए ममता को हटाना है और कमल खिलाना है। नड्डा ने कहा, ममता जी ने आदिवासी भाइयों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। जिस तरह से गरीब भाइयों के साथ अन्याय हुआ है। वह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। चुनाव आने वाला है और इस बार ममता जी को जाना होगा और कमल को खिलाना होगा। राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि नहीं मिल रहा है। मोदी जी के बंगाल आने पर यहां के लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES