सेलेब्स के बड़े शौक:शिल्पा शेट्टी ने खरीदी करोड़ों रुपए की लग्जरी मर्सडीज कार,

सेलेब्स के बड़े शौक:शिल्पा शेट्टी ने खरीदी करोड़ों रुपए की लग्जरी मर्सडीज कार, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं महंगी गाड़ियों के मालिकबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मर्सडीज बेंज वी-क्लास गाड़ी खरीदी है। उनकी नई लग्जरी कार की कीमत 71.10 लाख रुपए से 1.46 करोड़ रुपए है। शिल्पा शेट्टी से पहले महंगी लाइफस्टाइल मैंटेन करने वाले कई बॉलीवुड सेलेब्स भी महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। आइए जानते हैं किस सेलेब्स के पास है कितनी महंगी कार-

मल्लिका शेरावत

कीमत- 8 करोड़ रुपए

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों पेरिस में अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ हाईक्लास जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अपनी लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में लेंम्बोर्गिनी अवंटाडोर एसवी एड की है। विदेश में जहां इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपए है वहीं भारत की एक्साइज ड्यूटी के साथ इसकी कीमत 8 करोड़ रुपए हो जाती है। इसी के साथ मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे महंगी कार की मालकिन हैं।ऋतिक रोशन

कीमत- 7 करोड़ रुपए

वॉर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने 42वें जन्मदिन पर रोल्स रॉयस की कस्टमाइज घोस्ट सीरीज खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 7 करोड़ रुपए है। गाड़ी में वी-12 इंजन है, जो 6.2 लीटर ट्विन टर्बो की है। ये गाड़ी 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, साथ ही ये लग्जरी गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.9 सेकेण्ड में पिक कर सकती है।अजय देवगन

कीमत- 6.95 करोड़

तानाजी एक्टर अजय देवगन ने हाल ही में रोल्स रॉयस गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी का बेस प्राइज 6.95 करोड़ रुपए है, जो कस्टमाइज करवाने के बाद बढ़ जाती है। अजय देवगन ने कुल्लिनन रोल्स रॉय्स ली है जो पूरी तरह से कस्टमाइज्ड है। ये गाड़ी महज 5 सेकेण्ड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।बादशाह

कीमत- 6.4 करोड़ रुपए

बॉलीवुड रैपर बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे महंगी गाड़ी के मालिक हैं। रैपर ने 2020 में अपने 34वें जन्मदिन पर रोल्स रॉयस गाड़ी खरीदी है। बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई लग्जरी गाड़ी की तस्वीर भी शेयर की है। इस शानदार गाड़ी की कीमत 6.4 करोड़ रुपए है।रणवीर सिंह

कीमत- 3.8 करोड़ रुपए

गली ब्वॉय एक्टर रणवीर कपूर 3.8 करोड़ रुपए की एस्‍टन मार्टिन रैपिड एस के मालिक हैं। अपनी फिल्म पद्मावत के डायलॉग की ही तरह असल में ये तोहफा रणवीर ने खुद को 32वें जन्मदिन पर दिया है। इसके अलावा रणवीर एक लेम्बोर्गिनी उरस के भी मालिक हैं।अमिताभ बच्चन

कीमत- 3.58 करोड़ रुपए

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। एक्टर के पास गाड़ियों का बड़ा और बेहतरीन कलेक्शन है, जिसमें बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी भी शामिल है। ये गाड़ी अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के लिए खरीदी थी हालांकि बिग बी खुद भी अकसर इसकी सवारी करते नजर आते हैं। इसके साथ ही बिग बी के बास एक लग्जरी रोल्स रॉयस भी थी जो उन्हें विदु विनोद चोपड़ा ने तोहफे में दी थी। ये गाड़ी अब एक्टर ने बेच दी है।संजय दत्त

कीमत- 3.27 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कई बड़ी गाड़ियों के मालिक हैं। संजय ने हाल ही में 3.27 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस खरीदी है। इसके अलावा उनके पास ऑडी क्यू 7, पोर्श कायेन और टोयोटो लैंड क्रूजर भी है।जॉन अब्राहम

कीमत- 3 करोड़ रुपए

सत्यमेव जयते एक्टर जॉन अब्राहम को बाइक्स के अलावा बड़ी कारों की भी शौक है। एक्टर ने कुछ दिनों पहले लेम्बोर्गिनी गलार्डो गाड़ी खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपए की है। लिमिटेड एडिशन की ये गाड़ी अब मार्केट में नहीं है।प्रियंका चोपड़ा

कीमत- 2.73 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस ने न्यू मर्सडीज मैबेक एस650 गिफ्ट की है। ये महंगा गिफ्ट प्रियंका को सकर गाने की कामयाबी के लिए मिला था। एक्ट्रेस ने इस लग्जरी गाड़ी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पति को धन्यवाद कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    ऑस्कर 2021:जल्लीकट्टू बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नहीं बना पाई जगह,
    February 10, 2021
    अब यादों में चिम्पू जी:राजीव को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, शक्ति कपूर और सुषमा सेठ,
    February 10, 2021