लाेगों को आसानी हो, इसलिए IT पार्क आंत्रप्रिन्योर्स एसाेसिएशन की पंचकूला में मिनी सेक्रेटेरिएट की मांग
February 10, 2021
कृषि कानून का विरोध:घर पर कहा था- कानून रद्द होंगे तो आऊंगा, वरना राह मत देखना
February 10, 2021

मौतों का सिलसिला जारी:रात को खाना खाकर सोया था सिवाह का हरेंद्र, सुबह मृत मिला

मौतों का सिलसिला जारी:रात को खाना खाकर सोया था सिवाह का हरेंद्र, सुबह मृत मिला, शाम को पंजाब के किसान ने भी दम तोड़ाकुंडली बॉर्डर पर 2 किसानों की मौत
कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान दो किसानों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पानीपत के सिवाह गांव का किसान हरेंद्र रात को खाना खाकर सो गया था, सुबह वह मृत मिला। दूसरा मृतक किसान मोगा का दर्शन सिंह है। विसरा जांच से मौत की पुष्टि होगी।

केस-1 : पानीपत के गांव सिवाह गांव निवासी हरेंद्र सिंह (39) कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय था। वह लगातार कुंडली बॉर्डर पर रहकर साथी किसानों की सेवा कर रहा था। हरेंद्र सिंह 12 दिन से धरना स्थल पर ही था।

वह सोमवार रात को खाना खाकर अपने टैंट में सो गया था। जब वह मंगलवार सुबह नहीं उठा तो साथी किसानों ने उसे उठाने का प्रयास किया। उसके बावजूद नहीं उठने पर साथी किसानों ने डॉक्टर को बुलाया। चिकित्सक ने हरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

कुंडली थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में हरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। सिविल अस्पताल में पहुंचे हरेंद्र के भाई विरेंद्र सिंह ने बताया कि वे चार भाई थे। जिसमें हरेंद्र ने किसान आंदोलन में सेवा करते हुए अपनी जान दी है। उसके दो बेटे है। हरेंद्र खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर बसर करता था। वह शुरुआत से ही किसान आंदोलन में शामिल था।

केस-2 : किसान आंदोलन में पंजाब के मोगा के किसान दर्शन सिंह उम्र 72 वर्ष की भी मौत हो गई। मृतक दर्शन सिंह राई गांव के सामने चल रहे धरने में शामिल था। मंगलवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतक किसान के परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा। विसरा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किसान की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES