मुंबई के गैस गोदाम में आग:अंधेरी के LPG गोदाम में लीकेज से आग, 4 झुलसे

मुंबई के गैस गोदाम में आग:अंधेरी के LPG गोदाम में लीकेज से आग, 4 झुलसे; लगातार धमाके की आवाजें सुनाई दे रहींअंधेरी में गैस गोदाम में बुधवार को आग लगने से 4 लोग झुलस गए। इसके बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है। इस गोदाम में 500 सिलेंडर रखे हैं। 16 फायर टेंडर और 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची हैं।

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि आग लीकेज की वजह से लगी है। ये लेवल 2 की आग है यानी मामला गंभीर है। आग की सूचना सुबह साढ़े दस बजे के आसपास मिली। इसके बाद टीम को भेजा गया।

धमाके की आवाज से इमारतों के शीशे टूटे
गैस गोदाम अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके में आता है। यह मुंबई का एक पॉश इलाका माना जाता है। यहां कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रहते हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की वजह से इस इलाके में जाम लग गया है। ऐहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर, लोगों को यारी रोड होकर नहीं जाने की सलाह दी है।

धमाके के बाद आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए हैं। आग लगने के बाद लगातार धमाकों की आवाज सुनी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    क्वालकॉम का नया 5G मॉडेम:इससे 5G नेटवर्क पर 10Gbps की स्पीड मिलेगी
    February 10, 2021
    प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 102 रुपए हुई:भोपाल में सादा पेट्रोल 95.50 रु. और मुंबई में 94.12 रु. लीटर हुआ
    February 10, 2021