UP में पुलिस पर फिर अटैक: कासगंज में पुलिस टीम पर हमला करनेवाले एकआरोपी का एनकाउंटर
February 10, 2021
BJP का मिशन बंगाल:नड्‌डा ने चाय पर चर्चा शुरू की; बोले- मोदी बंगाल का विकास चाहते हैं ममता रोक रहीं
February 10, 2021

ट्रैक्टर परेड हिंसा पर एक्शन:दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपीइकबाल सिंह कोअरेस्ट किया

ट्रैक्टर परेड हिंसा पर एक्शन:दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी इकबाल सिंह को अरेस्ट किया, दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने लाल किला और अन्य जगहों पर हुई हिंसा के एक आरोपी इकबाल सिंह को अरेस्ट किया है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से अरेस्ट किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू को भी अरेस्ट किया था।

दीप सिद्धू को पुलिस ने करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह गिरफ्तारी की जानकारी दी। सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी।

सिद्धू अमेरिका से अपलोड करवा रहा था वीडियो
सिद्धू लाल किले की घटना के बाद से फरार थे, लेकिन उनके फेसबुक अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड हो रहे थे। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू कैलिफॉर्निया में अपनी एक महिला मित्र के कॉन्टैक्ट में थे, जो कि एक्ट्रेस भी है। इसी फ्रेंड के जरिए ही सिद्धू फेसबुक पर वीडियो अपलोड करवा रहे थे। साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। इसलिए, सिद्धू का सुराग देने पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि सिद्धू लाल किले में हिंसा भड़काने के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं, लेकिन कोर्ट ने एक हफ्ते की ही रिमांड दी।

किसान आंदोलन 77 दिन में 70 जानें गईं
सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल थी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग वजहों से 70 किसानों की मौत हो चुकी है। कुछ ने खुदकुशी कर ली तो कुछ की मौत बीमारी या ठंड से हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES