अब यादों में चिम्पू जी:राजीव को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, शक्ति कपूर और सुषमा सेठ,
February 10, 2021
सोशल कॉज को सपोर्ट:काजल अग्रवाल को 5 साल की उम्र में हुआ था ब्रोन्कियल अस्थमा,
February 10, 2021

अलविदा राजीव कपूर:रणबीर ने कंधा देकर चाचा को अंतिम विदाई दी,छोटेभाई की मौत से टूटे रणधीर

अलविदा राजीव कपूर:रणबीर ने कंधा देकर चाचा को अंतिम विदाई दी, छोटे भाई की मौत से टूटे रणधीर कपूर को भांजे आदर जैन ने दिया सहाराराज कपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम चेम्बूर के श्मशान घाट पर किया गया। दिवंगत ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने अपने चाचा की अंतिम की क्रियाएं पूरी की। छोटे भाई की मौत से बुरी तरह टूटे रणधीर कपूर को उनके भांजे आदर जैन ने सहारा दिया। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 58 साल के राजीव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘लवर बॉय’, ‘आसमान’, ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।राजीव के अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई देने रणबीर कपूर, करीना कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ शाहरुख खान, रजा मुराद, संजय दत्त, चंकी पांडे, खुशबू सुंदर और आशुतोष गोवारिकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त की-

अक्षय कुमार, “राजीव कपूर जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”संजय दत्त ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बहुत जल्द चले गए। मेरे प्रार्थनाएं इस कठिन समय में कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”माधुरी दीक्षित ने लिखा, “मुझे फिल्म प्रेमग्रंथ में राजीव कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। ये एक कठिन विषय था जिसे उन्होंने बड़ी मैच्योरिटी के साथ संभाला हालांकि ये उनकी पहली फिल्म थी। पूरे परिवार के प्रति मेरी दिल से संवेदना।लता मंगेशकर ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और लिखा, “मुझे अभी-अभी राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन के बारे में पता चला। वे एक टैलेंटेड एक्टर थे। उनकी डेथ के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”अनुपम खेर ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था। वो एक गुणी डायरेक्टर थे। उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका भी मिला। एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताकत दे! ओम शांति।”नेहा धूपिया ने लिखा, “ये सुनकर बहुत अफसोस हुआ”

रवीना टंडन ने लिखा, “ओम शांति। पूरे परिवार के प्रति संवेदना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES