गुरूग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगला की माता जी ने श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु 51000/ रूपये की राशि समर्पण की
February 9, 2021
हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए काम की खबर:10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से होंगी
February 10, 2021

रोल के लिए:मैन नेकेड के लिए न्यूड हुए थे राहुल भट, सिंगल शॉट में शूट हुई है दो घंटे की फिल्म

रोल के लिए:मैन नेकेड के लिए न्यूड हुए थे राहुल भट, सिंगल शॉट में शूट हुई है दो घंटे की फिल्मअनुराग कश्यप की अगली, आर्टिकल 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके राहुल भट ने अपनी फिल्म मैन नेकेड की शूटिंग के किस्से शेयर किए है। राहुल ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए न्यूड होना पड़ा था। दरअसल राहुल की यह फिल्म दो घंटे की है और सिंगल शॉट में शूट हुई है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि जब कोई एक्टर फिल्म के लिए न्यूड हुआ हो।

राहुल से पहले रोल के लिए फिल्म में न्यूड सीन देने वालों में आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शरमन जोशी, जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, राजकुमार राव का नाम शामिल है। इनके अलावा राहुल खन्ना और मिलिंद सोमन भी न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं।
एक्टर के वायरल वीडियो की कहानी है
मैन नेकेड 40 साल के एक्टर रॉनी की कहानी है, जिसे यह आभास होता है कि उसका करियर खत्म हो गया है। वह शराब पीकर बिना कपड़ों के ही घर में बेहोश पड़ा रहता है। आधी रात दरवाजे पर दस्तक होती है। इसके बाद घटने वाली घटनाओं से रॉनी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसके न्यूड वीडियो वायरल हो जाते हैं और वह स्टार बन जाता है।

राहुल ने बताया चुनौतियां क्या थीं
मैन नेकेड का डायरेक्शन डेब्यूटेंट संजीव कौल ने किया है। एक इंडियन फिल्म में किसी एक्टर को पूरी तरह न्यूड रखना दुर्लभ है। यूनिट को रीयल कैमरा और टेक्नीशियंस के साथ कई मॉक शूट करने पड़े ताकि इसे सिंगल शॉट में सही तरीके से पिक्चराइज किया जा सके।
एक्टर राहुल ने कहा कि इस रोल को करने की चुनौती केवल यही नहीं थी कि यह एक सिंगल शॉट फिल्म थी, बल्कि मुझे इसमें पूरी तरह न्यूड होना पड़ा। ऐसा करते वक्त मुझे ‘सोल ऑफ लिलिथ’ की तरह सिंगल शॉट के बीच में ही मोनोलॉग परफॉर्म करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES