सेंसेक्स 570 अंकों की बढ़त के साथ 51,300 के पार, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जमकर खरीदारीशेयर बाजार में लगातार 6वें दिन बढ़त जारी है। शुरुआती कारोबार के दौरान BSE सेंसेक्स पहली बार 51,400 और निफ्टी 15,100 के रिकॉर्ड स्तर को पार पहुंच गया। बाजार की बढ़त में सबसे आगे ऑटो और बैंकिंग शेयर हैं। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर महिंद्रा एंड महिंद्रा है। शेयर में 7% की बढ़त है। साथ ही बाजार को वैश्विक बाजारों में तेजी का भी सपोर्ट में मिल रहा है।
दोपहर 12:15 बजे सेंसेक्स 568 अंकों की बढ़त के साथ 51,300.38 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में 51,472.68 को भी छुआ। एक्सचेंज पर 2,986 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,740 शेयर बढ़त और 1,061 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 202.63 लाख करोड़ रुपए हो गया है। NSE निफ्टी इंडेक्स 174 अंक ऊपर 15,099.10 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स ने भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 15,133 को भी छुआ।BPCL सहित अन्य कंपनियों के आज आएंगे दिसंबर तिमाही के नतीजे
सोमवार को BPCL, आदित्य बिरला फैशन, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, बॉम्बे डाइंग, गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट, NMDC, सन टीवी, टोरेंट फार्मा, वकरांगी सहित 140 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
वैश्विक बाजारों में बढ़त जारी, अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड रैली
अमेरिका से आ रहे पॉजिटिव अपडेट से वैश्विक बाजारों में भी बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 510 अंक यानी 1.17% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.06% ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.45%, ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.75% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, फरवरी में नए राहत पैकेज की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 5 फरवरी को डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल इंडेक्स 31,148.24 पर, S&P 500 इंडेक्स 3,886.83 और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 13,856.30 पर बंद हुए थे।
विदेशी निवेश का फ्लो जारी
5 फरवरी को सेंसेक्स सेंसेक्स 117.34 अंकों की बढ़त के साथ 50,731.63 पर और निफ्टी 28.60 अंक ऊपर 14,924.25 पर बंद हुआ था। NSE प्रॉविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी निवेशकों (FII) ने 1,461.71 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,418.65 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। बीते पांच कारोबारी दिन में FII ने लगभग 12,262 करोड़ रुपए के शेयर खरीद चुके हैं।
शेयर मार्केट LIVE अपडेट…
12:10 PM सेंसेक्स 618 अंकों की बढ़त के साथ 51,350.24 पर और निफ्टी 181 अंक ऊपर 15,105.75 पर कारोबार कर रहा है।
12:09 PM BSE रियल्टी इंडेक्स 2.12% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्रिगेड इंटरप्राइजेज के शेयर में 6.55% की बढ़त है।