अभ्यर्थियों का आरोप:आयोग ने मृतक काे भी राेल नंबर दिया; कानूनी नोटिस भेजा, जांच की मांग
February 5, 2021
तीन दिनों में शहर में ऐसी दूसरी वारदात:नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा से बाली व लॉकेट ले गए बदमाश
February 5, 2021

6.2 एमएम हुई बारिश, 5 डिग्री गिरा तापमानअफगानिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की तरफ मूव हो रहे

फिर लौटी ठंड:6.2 एमएम हुई बारिश, 5 डिग्री गिरा तापमानअफगानिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की तरफ मूव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण गुरुवार को मौसम में बदलाव आ गया। सुबह से बादल छाने लगे। शाम को 25 किमी की हवाओं और गरज संग बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे रुक-रुककर बारिश होती रही। जो करीब 6.2 एमएम दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में 5 डिग्री गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रह सकता है लेकिन उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

यहां-यहां इतनी हुई बारिश (एमएम में)

स्थान बारिश
पानीपत 6.2
इसराना 1.6
मतलौडा 3.2
समालखा 3.8
बापौली 2.1

आगे क्या : वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि शुक्रवार से आसमान साफ हो सकता है। धूप खिलने से दिन का तापमान बढ़ जाएगा। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES