किसान आंदोलन ने बदला ट्रेंड:हरियाणा में अब शादी के कार्ड पर छपने लगे हल-ट्रैक्टर,
February 5, 2021
राज्यसभा में भी कंगना vs किसान संजयराउतकाकटाक्ष-अर्नब गोस्वामी और कंगना रनोट देशप्रेमी हैं
February 5, 2021

सीरो सर्वे में दावा- 21.5% लोग संक्रमित हुए, गांवों से ज्यादा शहरी बस्तियों के लोग चपेट में आए

कोरोना देश में:सीरो सर्वे में दावा- 21.5% लोग संक्रमित हुए, गांवों से ज्यादा शहरी बस्तियों के लोग चपेट में आएइंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के लेटेस्ट सीरो सर्वे में 21.5% लोग कोरोना से संक्रमित होने की बात सामने आई है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि सर्वे 17 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच कराया गया। इसमें 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया था।

सर्वे के बारे में बताते हुए ICMR डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि इस दौरान 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के 28,589 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। इसमें 21.4% लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का पता चला।

इसी तरह 10 से 17 साल की उम्र के 25.3% बच्चों में भी इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 19.1% आबादी में कोरोना के सबूत मिले जबकि शहरी झुग्गी-बस्तियों में यह आंकड़ा 31.7% पाया गया।

वैक्सीन का दूसरा डोज 13 फरवरी से लगेगा
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत सभी हेल्थकेयर वर्कर्स को 13 फरवरी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि यह डोज सिर्फ उनको दिया जाएगा, जिन्हें वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है।
70% एक्टिव केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में
केरल में नए मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। यहां लगभग पांच महीने से रोजाना 5-6 हजार केस आ रहे हैं। बुधवार को यहां 6,356 संक्रमितों की पहचान हुई। 6,380 ठीक हो गए और 20 ने जान गंवाई। नए मरीजों और कुल एक्टिव केस के मामले में यह देश में टॉप पर है।

केरल में 69,125 जबकि महाराष्ट्र में 37,516 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अभी 1.52 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल एक्टिव केस में से 1.06 लाख, यानी करीब 70% केरल और महाराष्ट्र में ही हैं।

24 घंटे में 12 हजार नए केस आए
बीते 24 घंटों में देश में 12,051 नए केस आए। 15,446 मरीज ठीक हुए और 106 की मौत हो गई। अब तक कुल 1.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.04 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.54 लाख लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या अब 1.48 लाख रह गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES