कंडेला में महापंचायत में जुटी किसानों की भीड़:टिकैत बोले- अभी तो कृषि कानूनों की वापसी मांग रहे
February 4, 2021
एक लाख 10 हजार कर्मचारियों का पंजीयन:प्रदेश में आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी वैक्सीन
February 4, 2021

मौसम में बदलाव:राज्य में आज बारिश संभव, कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं,

मौसम में बदलाव:राज्य में आज बारिश संभव, कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं, 5 से 7 तक छाएगी धुंधजनवरी में 20 दिन सामान्य से 3 से 8 डिग्री कम रहा रात का तापमान
प्रदेश में जनवरी माह में हिसार जिले में रात का तापमान 20 दिन सामान्य से कम रहा। इनमें से चार दिन ऐसे रहे, जब तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक कम था। करनाल में 15 दिन और अम्बाला में 12 दिन सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। यह कमी 3 से 5 डिग्री तक रही। बुधवार को रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक पहुंच गया। भिवानी में यह 11.8 डिग्री रहा।

वहीं, दिन का तापमान 28.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही हिमाचल में भारी बर्फबारी व बारिश शुरू हो गई है। शीतलहर भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी को हरियाणा में भी असर दिखाएगा। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उत्तर हरियाणा के कुछ इलाकों में 5 फरवरी की सुबह तक बारिश की संभावना है। कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं।

अच्छी ठंड से गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना

गेहूं अनुसंधान निदेशालय करनाल के निदेशक डॉ. जीपी सिंह का कहना है कि अभी रात का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा तो गेहूं की बंपर पैदावार हो सकती है। अभी तक अच्छी ठंड के कारण फसल बहुत अच्छी है। इससे रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है।

इस बार प्रदेश में 25.20 लाख हेक्टेयर एरिया में गेहूं की फसल है। पिछले साल गेहूं का रकबा 23.87 लाख हेक्टेयर था। यानी पिछली बार से इस बार करीब 1.33 लाख हेक्टेयर अधिक एरिया में गेहूं की फसल है। पिछले वर्ष 128 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।

अभी ठंड बनी रहेगी

मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि हरियाणा में 4-5 फरवरी को बारिश के बाद रात का तापमान 4 से 6 डिग्री तक कम होगा। 5 से 7 फरवरी तक धुंध छाएगी। फरवरी में दो पश्चिम विक्षोभ और आ सकते हैं। इससे ठंड बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES