सीरो सर्वे में खुलासा:देश के 30 करोड़ लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मिलीं; यानी अब तक इतने लोग संक्रमित हो चुके हैंदेश की कुल आबादी का एक चौथाई हिस्सा यानी 30 करोड़ लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मिली है। यह दावा सीरोलॉजिकल सर्वे से जुड़े सूत्रों के हवाले से किया गया है। भारत में अब तक 1 करोड़ 80 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जो अमेरिका के अलावा दुनिया के किसी भी देश से सबसे ज्यादा है।
सर्वे में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी नहीं
यह सर्वे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की तरफ से किया गया है। ICMR का कहना है कि उन्होंने अभी सर्वे के दौरान सामने आए रिजल्ट की जानकारी दी है। सर्वे में कितने लोगों को शामिल किया गया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
अगस्त-सितंबर में भी किया था सर्वे
इसके अलावा अगस्त और सितंबर में भी एक सर्वे किया गया था। इसमें 29 हजार लोगों को शामिल किया गया था। ये सभी 10 साल से ज्यादा की उम्र के थे। सभी के ब्लड सैंपल की जांच की गई थी। उस समय 15 में से एक व्यक्ति में कोरोना की एंटीबॉडी मिली थी। वहीं, शहर के स्लम एरिया के 6 में से एक व्यक्ति में कोरोना की एंटीबॉडी मिली थी।
दिल्ली की 55% आबादी कोरोना से संक्रमित: सर्वे
इसके अलावा कुछ हफ्तों पहले दिल्ली सरकार ने भी एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इसमें दिल्ली में रह रहे 2 करोड़ में से आधे से ज्यादा लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की बात सामने आई थी। इसमें 7 लाख से ज्यादा लोगों के अलग-अलग टेस्ट किए गए थे। टेस्ट करने वाली कंपनी के सीईओ ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली के 55% लोग पहले ही कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। WHO पहले ही कह चुका है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आबादी के 60% से 70% लोगों में इम्युनिटी होना जरूरी है।
भारत में बुधवार को 11 हजार केस सामने आए
इससे पहले बुधवार को देश में 11,039 केस सामने आए हैं। अब तक 1.54 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमित लोगों के आंकड़े में भी कमी आई है। सितंबर के मध्य में रोजाना 1 लाख कोरोना के केस सामने आ रहे थे। इसके अलावा भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अगस्त 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।