BSE सेंसेक्स पहली बार 50,300 अंकों के पार, बजट के तीसरे दिन भी बाजार में बढ़त जारीशेयर बाजार में बजट के दिन से शुरु तेजी लगातार जारी है। BSE सेंसेक्स 50,321.89 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इससे पहले 21 जनवरी को इंडेक्स ने पहली बार 50,184 को छुआ था। खास बात यह है कि फरवरी में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के स्तर को पार किया है। इससे पहले 2 फरवरी को भी इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 50,154 को छुआ था। फिलहाल इंडेक्स 466 अंकों की बढ़त के साथ 50,264.39 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 148 अंक ऊपर 14,796.55 पर कारोबार कर रहा है।लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 198.47 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 196.60 लाख करोड़ रुपए था। एक्सचेंज पर 2,641 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,669 शेयरों में बढ़त और 815 में गिरावट हैं। इसमें सबसे ज्यादा फार्मा और IT शेयरों में बढ़त है। NSE पर निफ्टी फार्मा इंडेक्स 3% और IT इंडेक्स 1.43% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।09:15 AM सेंसेक्स 433 अंकों की बढ़त के साथ 50,231.06 पर खुला। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। इसी तरह निफ्टी भी 107.9 अंक ऊपर 14,754.90 पर खुला।