सहमति:पाकिस्तान के फैसलाबाद में भगत सिंह का जन्मस्थल बनेगा स्मारक,
February 3, 2021
कोरोना में हेल्थवर्कर्स के लिए 320 करोड़ रुपए जुटाने वाले हीरो कैप्टन टॉम नहीं रहे
February 3, 2021

पाकिस्तान में बड़ा हत्याकांड:कराची में एक लड़की समेत चार लोगों की हत्या,

पाकिस्तान में बड़ा हत्याकांड:कराची में एक लड़की समेत चार लोगों की हत्या, इनमें से तीन टिकटॉक स्टार थेपाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार को चार लोगों की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में तीन लड़के और एक लड़की हैं। चार में से तीन टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए मशहूर थे। चारों लोग एक ही कार में सवार थे। हमलावरों ने इनका पीछा किया और कार रुकने पर करीब से गोलियां चलाईं। चारों को शहर के एक बड़े अस्पताल के सामने गोलियां मारी गईं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पॉश कॉलोनी में हत्याकांड
‘बोल न्यूज’ के मुताबिक, घटना मंगलवार को कराची की पॉश कॉलोनी गार्डन एरिया में हुई। यहां एक बड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल भी है। मारे गए चारों लोग एक ही कार में सवार थे। पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत इन लोगों की हत्या की गई है। हमलावर काफी वक्त तक इनका पीछा करते रहे। जैसे ही अस्पताल के सामने कार रुकी। पीछे से आ रहे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुस्कान शेख की मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन साथियों ने कुछ देर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। मारे गए अन्य लोगों के नाम हैं- सद्दाम हसन, आमिर और रेहान।

पुलिस के पास सुराग नहीं
कराची के एसएसपी सिटी सरफराज नवाज ने कहा- सभी लोगों पर 9 एमएम पिस्टल से गोलियां चलाईं गईं। हमने कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही फैसलाबाद में एक युवा की हत्या की गई थी। वह भी टिकटॉक स्टार था।

पाकिस्तान सरकार ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को पिछले साल अक्टूबर में बैन कर दिया था। सिर्फ 9 दिन बाद यह बैन हटा लिया गया था। देश के कई सामाजिक संगठनों का आरोप है कि टिकटॉक के जरिए देश में अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES