पुतिन का ‘सीक्रेट महल’:1000 करोड़ रुपए कीमत, 16 देशों की GDP इससे कम; दावा- महल में सारी लग्जरी सुविधाएंरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ‘सीक्रेट महल’ जेलेंजिक शहर में ब्लैक सी यानी काला सागर के पास स्थित है। 170 एकड़ में फैला महल परिसर 40 बाग-बगीचों से घिरा है। इसकी कीमत डेढ़ बिलियन डॉलर (करीब 1000 करोड़ रु.) से भी ज्यादा है। सीरिया, माइक्रोनेशिया, ग्रेनेडा, समोआ, और किरिबाती जैसे 16 देशों की GDP भी इससे कम है। दरअसल, पुतिन विरोधी और विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इसमें उन्होंने दावा किया था कि- ‘पुतिन के महल की कीमत एक हजार करोड़ रु. है। महल का मुख्य हिस्सा 1.90 वर्गफीट में फैला है। इसमें 11 बेडरूम, दो हैलीपेड, कैसीनो, प्राइवेट बार, थियेटर, पोल डांस बार समेत कई लग्जरी सुविधाएं हैं। यहां 260 फीट लंबा फुट ब्रिज भी है।’पुतिन विरोधी प्रदर्शन शुरू
यह वीडियो सामने आते ही रूस के 100 से ज्यादा शहरों में पुतिन विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग नवेलनी के समर्थन में उतर आए। इसके बाद पुलिस ने नवेलनी के पत्नी समेत हजारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। वहीं, शुक्रवार को नवेलनी के टीम ने महल के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। जिसके बाद हजारों युवा सड़कों पर उतर आए।वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
नवेलनी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को लोग खोज-खोजकर देख रहे हैं। 17 जनवरी को नवेलनी की गिरफ्तारी के बाद से अब तक इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग माइनस 51 डिग्री में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।रिपोर्ट: मॉस्को में 5 बड़ी जेलें, सभी भर गईं
रूस में 923 जेलें हैं। इनमें से 5 बड़ी जेलें राजधानी मॉस्को में हैं। लेकिन पुतिन विरोधी प्रदर्शनों के बाद मॉस्को की सभी जेलें प्रदर्शनकारियों से भर गई हैं। इसके चलते गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को बस और ट्रकों में रखा जा रहा है। मॉस्को की जेलें सबसे खतरनाक मानी जाती हैं।
सर्वे: 42 फीसदी युवा पहली बार सड़कों पर उतरे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ 42 फीसदी लोग पहली बार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, रूस के सभी शहरों के लोग पुतिन विरोधी नवेलनी को अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों की मांग है कि नवेलनी को जल्द रिहा किया जाए।