कोविड 19:15 जिलों में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा, नूंह कोरोना मुक्त, 102 नए मरीज मिले, 153 ठीक हुए
February 1, 2021
बोले सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा-सरकार ऐसा कोई भी कदम न उठाए जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो
February 1, 2021

पल में बुझ गए एक घर के दो चिराग:करनाल में निर्मल कुटिया चौक पर हादसा

पल में बुझ गए एक घर के दो चिराग:करनाल में निर्मल कुटिया चौक पर हादसा; दो भाइयों को रोडवेज बस ने कुचला, कोचिंग पर जाने को निकले थेहरियाणा के करनाल जिले में निर्मल कुटिया चौक पर हुए हादसे में शनिवार सुबह एक घर के दो चिराग बुझ गए। रोडवेज की बस ने स्कूटी सवार भाईयों को कुचल दिया। दोनों भाई कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकले थे कि हादसा हो गया। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गांव दादोपुर खुर्द निवासी आशीष और अमित के रूप में हुई है। दोनों विदेश में पढ़ाई करने के लिए करनाल में एक इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे थे। शनिवार को जब वे निर्मल कुटिया चौक पहुंचे तो रेड लाइट जंप करके आई रोडवेज की बस ने उन्हें कुचल दिया।

बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की थी। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। वहीं हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त करके केस दर्ज कर लिया है। विभाग से संपर्क करके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES